facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Mahakumbh 2025: 10 देशों के मेहमान संगम में लगाएंगे पवित्र डुबकी

Advertisement

Mahakumbh 2025: एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी तो शुरुआती दिनों से ही कुंभ में डेरा डाले हुए हैं।

Last Updated- January 15, 2025 | 7:43 PM IST
Mahakumbh

दुनिया के 10 देशों का दल महाकुंभ का भ्रमण करेगा। इस दल में शामिल कुल 21 अंतरराष्ट्रीय मेहमान गुरुवार को संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे। संगम स्नान के बाद इन विदेशी मेहमानों को महाकुंभ क्षेत्र का हवाई भ्रमण कराया जाएगा।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योगी सरकार द्वारा भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन अब पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 10 देशों का 21 सदस्यीय दल संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के एक्सटर्नल पब्लिसिटी एंड पब्लिक डिप्लोमेसी डिवीजन द्वारा आमंत्रित 10 देशों का 21 सदस्यीय दल बुधवार को पहुंच रहा है। इस दल के आवास की व्यवस्था अरैल क्षेत्र स्थित टेंट सिटी में की गई है, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित किया गया है।

उन्होंने बताया कि दल के महाकुंभ मेला क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम है। वहीं शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया है, जिसमें दल के सदस्य प्रयागराज की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव करेंगे। रात में टेंट सिटी में रात्रि भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है।

अंतरराष्ट्रीय दल गुरुवार, 16 जनवरी को सुबह 8:00 बजे त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा। इसके बाद नाश्ते के पश्चात 9:30 बजे दल के सदस्यों को हेलीकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का हवाई अनुभव कराया जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगा और दल एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा।

इस अंतरराष्ट्रीय दल में फिजी, फिनलैंड, गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस बार महाकुंभ में बड़ी तादाद में विदेशी मेहमान आ रहे हैं। महाकुंभ नगर में बनाई गई डोम सिटी में तो आधे से ज्यादा दिनों के लिए बुकिंग विदेशी मेहमानों ने करा ली है। कुंभ के मेला क्षेत्र में रात गुजारने के लिए डोम सिटी में कनाडा, अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों के आगंतुकों ने बुकिंग कराई है। एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी तो शुरुआती दिनों से ही कुंभ में डेरा डाले हुए हैं।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 7:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement