facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Update: सेंसेक्स-निफ्टी सीमित दायरे में; BSE और Groww के शेयरों ने MidCap पर बढ़ाया दबावStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कम

बेंगलुरु से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लखनऊ जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

Advertisement

विमान आई5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह नौ बजे उतरना था

Last Updated- March 11, 2023 | 2:55 PM IST
Plane

बेंगलुरु से लखनऊ जा रहे एआईएक्स कनेक्ट विमान को उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। एयर एशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान आई5-2472 ने शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे उड़ान भरी थी और इसे लखनऊ में सुबह नौ बजे उतरना था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इसे जमीन पर उतारा गया।

एआईएक्स कनेक्ट के प्रवक्ता ने बताया, ‘एआईएक्स कनेक्ट पुष्टि करता है कि बेंगलुरु से लखनऊ जा रही उड़ान संख्या आई5-2472 को एक मामूली तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से विमान को वापस बेंगलुरु लौटना पड़ा।’’

प्रवक्ता ने बताया, ‘प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और पहले से निर्धारित उड़ान परिचालनों पर इसके प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।’

Advertisement
First Published - March 11, 2023 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement