facebookmetapixel
Advertisement
PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान

इंदौर-भोपाल में Jio 5G सेवा लॉन्च

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 10:46 PM IST
Most 5G users experience reduced 'call drops', faster 'data speeds' 5G यूजर्स में अधिकांश ने 'कॉल ड्रॉप' में कमी, तेज 'डेटा स्पीड' का अनुभव किया

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने गुरुवार को इंदौर और भोपाल में अपनी 5G सेवा ‘True 5G’ लॉन्च कर दी। इसके साथ ही Jio मध्य प्रदेश में 5G सेवा देने वाली पहली टेलीकॉम ऑपरेटर बन गई है।

कंपनी ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस समारोह तथा ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर इन सेवाओं को समयबद्ध तरीके से लॉन्च किया है।

5G सेवा की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए Reliance Jio के प्रवक्ता ने कहा, ‘जनवरी 2023 में इंदौर में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले इंदौर और भोपाल में 5G लॉन्च करते हुए हमें गर्व है। इन दोनों शहरों में Jio 5G एकलौती 5G सेवा है और हमने प्रदेश में 5G सेवा लॉन्च को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के साथ की गई प्रतिबद्धता को निभाया है।’

प्रवक्ता ने कहा कि Jio True 5G लॉन्च के साथ ग्राहकों को ना सिर्फ बेहतर टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और छोटे उद्योगों के लिए विकास के अनंत दरवाजे खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: देश में 5G स्मार्टफोन शिपमेंट 4जी को कर जाएगा पार

गत 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन स्थित महाकाल लोक परिसर में Jio की 5G सेवाओं की शुरुआत करते हुए यह उम्मीद जताई थी कि कंपनी इंदौर में होने वाले दो बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के पहले वहां और राजधानी भोपाल में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर देगी।

कंपनी का कहना है कि जनवरी 2023 में कंपनी जबलपुर और ग्वालियर में भी 5G सेवाओं की शुरुआत कर देगी। Jio ने इस सर्किल में 5G सेवा देने के लिए 4,420 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement