facebookmetapixel
Advertisement
AI Stocks: महंगे चिप्स बिगाड़ सकते हैं AI का खेल! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव सेक्टर चुनने की सलाहStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक उछला, एशियाई बाजारों में रिकवरी; आज शेयर बाजार में दिख सकती है दमदार शुरुआतStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंड

J-K: जल्द तैयार होगी कटरा-बनिहाल रेल लाइन, 95 फीसदी काम पूरा – अधिकारी

Advertisement

111 किलोमीटर लंबी कटरा-बनिहाल रेल लाइन का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

Last Updated- July 08, 2023 | 2:54 PM IST
train

उत्तर रेलवे के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि 111 किलोमीटर लंबी कटरा-बनिहाल रेल लाइन का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

उन्होंने बताया कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने शुक्रवार को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन (यूएसबीआरएल) परियोजना के कटरा-बनिहाल खंड पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

चौधरी ने परियोजना और जम्मू-कश्मीर में चल रहे अन्य कार्यों का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान, उनके साथ यूएसबीआरएल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एस पी माही, निदेशक आर के हेगड़े और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। माही ने टीम को बताया कि 272 किलोमीटर लंबी परियोजना में से 161 किलोमीटर रेल लाइन को पहले ही चालू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “सभी भूवैज्ञानिक, स्थालकृतिक और मौसम संबंधी चुनौतियों के बावजूद शेष 111 किलोमीटर लंबे कटरा-बनिहाल खंड पर 95 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है।

चौधरी ने कटरा से आगे मोटर ट्रॉली द्वारा सुरंग टी-1 तक अपना निरीक्षण शुरू किया और उसके बाद, उन्होंने अधिकारियों और एजेंसी के साथ मिलकर सुरंग टी-1 की विस्तृत समीक्षा की। बाद में, उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेलवे पुल’ का भी निरीक्षण किया।

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 2:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement