facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंदसरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजीग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी

भारत यूक्रेन में किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए पूर्ण तैयार: प्रधानमंत्री मोदी

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 3:18 PM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन संघर्ष का हल खोजने के लिए भारत शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की यात्रा पर आई इटली की प्रधानमंत्री ज्यॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद मोदी ने कहा,‘‘यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत से ही भारत ने यह स्पष्ट किया है कि इस विवाद को केवल वार्ता और कूटनीति के जरिये ही सुलझाया जा सकता है। भारत किसी भी शांति प्रक्रिया में योगदान देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।’’

मोदी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए मेलोनी ने कहा कि इटली को उम्मीद है कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत, यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने और बातचीत करने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा।

मोदी ने कहा कि उन्होंने और इटली की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन संघर्ष के विकासशील देशों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के कारण पैदा हुए खाद्य, उर्वरक और ईंधन संकट से सभी देश प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘खासकर विकासशील देशों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हमने इस मुद्दे पर अपनी चिंताओं को उठाया और इन मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया।’’ यूक्रेन संकट पर मोदी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब जी-20 देशों के विदेश मंत्री यहां बैठक कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement