facebookmetapixel
Advertisement
RBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद Editorial: विदेशी मुद्रा जुटाने की आरबीआई रणनीति पर नए सवालनिजी इंफ्रा निवेश की वापसी को संस्थागत रूप से तैयार हो भारतमार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थानों के नियमों पर भी हो संसदीय निगरानी

Kerala Landslide: वायनाड में तलाश और बचाव अभियान अंतिम चरण में, 206 लोग अब भी लापता- पिनराई विजयन

Advertisement

Kerala Landslide: विजयन ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चलियार नदी से बरामद शवों और मानव अंगों की पहचान करने में समस्या है।

Last Updated- August 03, 2024 | 4:24 PM IST
Kerala landslide
Representatve Image

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि आपदा प्रभावित वायनाड में तलाश और बचाव अभियान अपने अंतिम चरण में है, लेकिन 206 लोग अब भी लापता हैं।

विजयन ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चलियार नदी से बरामद शवों और मानव अंगों की पहचान करने में समस्या है। उन्होंने कहा, ”वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 215 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 87 महिलाएं, 98 पुरुष और 30 बच्चे शामिल हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि 67 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है और पंचायतें उनका अंतिम संस्कार करेंगी। विजयन ने बताया कि एक सुरक्षित क्षेत्र की पहचान की जाएगी और वहां एक टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री क्षेत्र में नष्ट हुए स्कूलों का दौरा करेंगे तथा शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा कि आपदा प्रभावित बच्चों की पढ़ाई जारी रहे।

Advertisement
First Published - August 3, 2024 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement