facebookmetapixel
Advertisement
रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन: उत्तर रेलवे का बड़ा तोहफा, 26 अगस्त से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें; चेक करें रूटसिम वही, फोन वही, लेकिन नेटवर्क स्पेस से! सैटेलाइट बदलने वाला है मोबाइल की दुनियारक्षाबंधन पर ब्रोकरेज ने चुना दमदार शेयर! मिल सकता है 15% तक रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा – BUYAI के डेटा सेंटर अब स्पेस में जाएंगे? बिजली की कमी का अजीब लेकिन बड़ा समाधानAI पर भारी खर्च, फिर भी बढ़ेगा IT कंपनियों का मुनाफा! तो कौनसे रिस्क बढ़ा रहे टेंशन?ITR Filing Mistakes: फ्रीलांसरों की ये छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी मुसीबत, 31 अगस्त से पहले जरूर कर लें चेकभारत के 100 अरब डॉलर के स्पेस मिशन में महाराष्ट्र की बड़ी तैयारी, बनेंगे रक्षा क्लस्टर और 200 इनक्यूबेशन सेंटर1 सितंबर से बदलेंगे आपकी जेब से जुड़े 5 बड़े नियम, LPG से FD तक जानें क्या होगा सस्ता और कहां बढ़ सकता है खर्चकहां से ज्यादा टैक्स आ रहा, कहां से कम? FY27 में सरकार की कमाई का पूरा रिपोर्ट कार्डब्लॉक डील के बाद Groww का शेयर 3% से ज्यादा टूटा; फिर भी लिस्टिंग प्राइस से दोगुना ऊपर

कम पैसे खर्च करके कैसे ONDC से ऑर्डर करें फूड? जानें हर बात

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 6:13 PM IST
Food Delivery
BS

घर बैठे खाना या ग्रॉसरी ऑर्डर कर दी जाए, इससे बेहतर क्या ही हो सकता है। लेकिन जिस तरह से फूड डिलिवरी ऐप बड़े टैक्स और कमीशन लगाकर ऑर्डर को महंगा कर देते हैं, वह ग्राहक को बिल्कुल नहीं सुहाता। इस तरह के एहसास से आप भी कई बार गुजरे होंगे। अब इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ONDC की एंट्री हुई है। यह प्लेटफॉर्म लोगों के फूड डिलिवरी में होने वाले खर्चों को कम करेगा।

ONDC भारत सरकार समर्थित प्लेटफॉर्म है। इस नेटवर्क के जरिए रेस्टोरेंट अपने फूड को बिना किसी बिचौलिए जैसे Swiggy, Zomato आदि कि मदद लिए, बेच सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि ONDC कोई ऐप नहीं है बल्कि एक नेटवर्क है जो अलग-अलग बिजनेस को उनकी सर्विस डायरेक्ट तौर पर बेचने की अनुमति देता है।

ONDC

ONDC की शुरुआत सितंबर 2022 को हुई थी और अब जाकर यह लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। खबरों के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म हर रोज 10 हजार ऑर्डर डिलिवर कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लोग स्क्रीनशॉट डाल रहे हैं जिसमें वे स्वीगी, जोमेटो और ONDC के प्राइस की तुलना कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात है कि ONDC के प्राइस इन प्लेटफॉर्म के मुकाबले सस्ते भी हैं।

क्या आपके शहर में है ONDC?

चूंकि, इस प्लेटफॉर्म के बारे में हर कोई बात कर रहा है। इसलिए लोगों में जानने की इच्छा भी है कि यह प्लेटफॉर्म क्या उनके शहर में काम करता है और अगर करता है तो कौन-कौन से रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लेटफॉर्म अभी सभी शहरों में लाइव नहीं है और रेस्टोरेंट भी अभी बहुत ज्यादा लिस्ट नहीं हुए हैं। लेकिन अगर आपको इसे यूज करना हो तो कैसे कर सकते हैं? आइए जानते हैं।

ONDC की शुरुआत सितंबर 2022 में बेंगलूरु शहर से हुई थी। इसको आप पेटीएम के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। लेकिन आपके एरिया का रेस्टोरेंट अगर इस प्लेटफॉर्म पर होगा तभी आप ऑर्डर कर पाएंगे।

Also Read: Zomato, Swiggy को ONDC से मिल रही सीधी टक्कर, डिलिवर कर रहा सस्ता खाना

कैसे यूज़ करें ONDC

आप पेटीएम पर जाएं और सर्च बार में ONDC टाइप करें। सर्च करने के बाद आपको ONDC स्टोर, सर्विसेज, ONDC फूड, ONDC ग्रोसरी समेत तमाम ऑप्शन दिख जाएंगे। जहां क्लिक करके अपने पसंद की चीज आप ऑर्डर कर सकते हैं।

ONDC को मौजूदा फूड डिलिवरी ऐप्स का एक बड़ा कंपटीशन माना जा रहा है। बिजनेस टुडे के मुताबिक ONDC केवल 3 फीसदी कमीशन चार्ज करता है जो Zomato और Swiggy द्वारा ली जाने वाली 25 फीसदी कमीशन से बहुत कम है। आप ONDC को Paytm, Meesho, Spice Money और मैजिकपिन ऐप (magicpin) के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 6:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement