facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के साथ इन 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, कैसा रहा इनका राजनीतिक सफर

Advertisement

Delhi CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं।

Last Updated- February 20, 2025 | 1:37 PM IST
Delhi CM oath taking ceremony
Delhi New Cabinet Ministers oath ceremony

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ परवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

इसके अलावा, अशोक सूद, पंकज कुमार सिंह और रविंद्र इंद्राज सिंह ने भी नई भाजपा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली CM पद की शपथ, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री; प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा भी कैबिनेट में शामिल

आइए, जानते हैं दिल्ली कैबिनेट में शामिल छह मंत्रियों के बारे में-

Parvesh Sahib Singh Verma

दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख जाट चेहरा, परवेश साहिब सिंह वर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें “जायंट किलर” कहा जाने लगा।
भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया, जिसके बाद वर्मा को मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल किया गया। इससे पहले, वह 2014 से 2024 तक पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

Kapil Mishra

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में करावल नगर सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी को 23,355 वोटों के अंतर से हराया।

कपिल मिश्रा इससे पहले 2015 में आप के टिकट पर इसी सीट से विधायक बने थे। जीत के बाद उन्हें अरविंद केजरीवाल सरकार में जल संसाधन मंत्री बनाया गया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने तत्कालीन सहयोगी सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया।
इसके बाद, 2020 के विधानसभा चुनाव में मिश्रा ने बीजेपी के टिकट पर मॉडल टाउन सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें आप के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Ashish Sood

दिल्ली की राजनीति के कद्दावर नेता आशीष सूद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी प्रमुख चेहरा माने जा रहे थे। उन्होंने जनकपुरी सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीन कुमार को 18,766 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। सूद भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर मामलों के सह-प्रभारी भी हैं।

Manjinder Singh Sirsa

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मंजींदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज कर वापसी की है। सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार धनवती चंदेला को 18,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले वह 2017 में हुए उपचुनाव में भी इस सीट से विधायक चुने गए थे। हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें AAP की चंदेला के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Ravinder Indraj Singh

दिल्ली बीजेपी के दलित चेहरे रविंद्र इंद्राज सिंह ने बावाना विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के जय भगवान उपकार को 31,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। रविंद्र इंद्राज सिंह बीजेपी के एससी मोर्चा के सदस्य हैं और लंबे समय से दलित समुदाय के लिए काम कर रहे हैं।

Pankaj Kumar Singh

पूर्व नगर निगम (MCD) पार्षद राजा मोहन सिंह के बेटे पंकज कुमार सिंह ने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता है। विकलांगता के क्षेत्र में काम करने वाले एक डेंटिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले सिंह ने MCD में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। विकासपुरी विधानसभा सीट से उन्होंने आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को करीब 13,000 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement