facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान टेंशन बिगाड़ेगा रसोई का बजट! इस महीने 5% तक उछले खाद्य तेलों के दाम; आगे आएगी नरमी?अदाणी प्रॉपर्टीज चौथे नंबर पर, हुरुन इंडिया की टॉप रियल एस्टेट कंपनियों की रैंकिंग में DLF टॉप परNBCC को ₹501 करोड़ की बड़ी सौगात, राजस्थान, BEL और PFC से मिले 4 प्रोजेक्ट; क्या बदलेगी शेयर की चाल?Groww, Angel One और दूसरे ब्रोकर्स पर नए नियमों का कितना असर? ब्रोकरेज ने बताई तस्वीरEPF New Rules 2026: 12%, 9% या ₹1,800 PF? जानिए आपकी सैलरी और रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प रहेगा सबसे बेहतरIDBI बैंक के लिए फेयरफैक्स फाइनेंशियल की बोली स्वीकार करने के करीब है सरकारसिर्फ एक फंड से BFSI, IT और हेल्थकेयर में निवेश! Baroda BNP Paribas का नया NFO खुलाटिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने से हैं परेशान? IRCTC की नई वेबसाइट करेगी आपकी समस्या खत्महीरों की मांग अचानक क्यों टूट गई? चीन से शुरू हुआ असर अब दुनिया तक पहुंचाहोर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?

GSI अगले वित्त वर्ष में 111 पब्लिक प्रोजेक्ट शुरू करेगा

Advertisement
Last Updated- February 11, 2023 | 7:37 PM IST
GSI logo

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) अगले वित्त वर्ष के दौरान 111 सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक कल्याण की भूविज्ञान गतिविधियां शुरू करेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

जीएसआई द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए पांच मिशनों के अंतर्गत कुल 966 मानक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया है।

इसके तहत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तथा उर्वरक खनिजों की खोज पर विशेष जोर देने के साथ आधारभूत डाटा तैयार करने और खनिज अन्वेषण कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इसके अलावा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभिन्न राज्यों के भू-वैज्ञानिकों सहित अपने अधिकारियों एवं अन्य बाहरी अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए 115 पाठ्यक्रम संचालित करेगा।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण साल 1851 में स्थापित दुनिया के सबसे पुराने सर्वेक्षण संगठनों में से एक है। बीते कई वर्षों से भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने विभिन्न भूवैज्ञानिक गतिविधियों में विकास एवं विविधता जारी रखी है और भूविज्ञान के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Advertisement
First Published - February 11, 2023 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement