facebookmetapixel
Advertisement
गाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजनाकौन संभालेगा टाटा संस की कमान? चंद्रशेखरन के फैसले के बाद नए चेयरमैन की खोज शुरू, जल्द बनेगी कमेटीआईनॉक्स क्लीन एनर्जी में मोतीलाल ओसवाल समूह का बड़ा दांव, ₹1,500 करोड़ का करेगा निवेशAirtel ने हटाए ₹299 से ₹649 तक के प्लान, अब Vodafone Idea क्या करेगा? जानें किसे होगा ज्यादा फायदाStock Split: हर 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जुलाई में हुई थी इस कंपनी की लिस्टिंग; जानें रिकॉर्ड डेटजुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछालMSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?

सरकार ने सट्टेबाजी से जुड़े ऑनलाइन गेम्स पर चलाई तलवार, जारी किए नए नियम

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 7:02 PM IST
online game
BS

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नए नियम गुरुवार को जारी करते हुए सट्टेबाजी एवं दांव लगाने से संबंधित किसी भी गेम को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्व-नियामक संगठनों (SRO) का एक प्रारूप भी जारी किया।

चंद्रशेखर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों से जुड़े कई SRO बनाए जाएंगे जिनमें सभी हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हालांकि, इनमें सिर्फ उद्योग के ही प्रतिनिधि नहीं होंगे।

उन्होंने कहा, ‘हम एक ऐसा ढांचा खड़ा कर रहे हैं जो यह तय करेगा कि किस ऑनलाइन गेम को SRO की तरफ से अनुमति दी जा सकती है। SRO भी कई संख्या में होंगे।’

ऑनलाइन गेम को मंजूरी देने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि उस गेम में किसी तरह से दांव या बाजी लगाने की प्रवृत्ति तो शामिल नहीं है। अगर SRO को यह पता चलता है कि किसी ऑनलाइन गेम में दांव लगाया जाता है तो वह उसे मंजूरी नहीं देगा।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 7:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement