आईपीओ

गाजा कैपिटल का IPO अगले हफ्ते खुलेगा, कंपनी ने तय किया प्राइस बैंड; ₹550 करोड़ जुटाने की योजना

Gaja Capital IPO: 19 अगस्त से खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड 152-160 रुपये

Published by
दिग्विजय सिंह   
Last Updated- August 13, 2026 | 2:24 PM IST

Gaja Capital IPO: निवेशकों की ओर से मिल रहे अच्छे रिस्पांस से आईपीओ बाजार इन दिनों गुलजार है। यही वजह है कि मार्केट सेंटीमेंट देखते हुए कंपनियां इश्यू लॉन्च कर रहीं। इस कड़ी में अल्टेरनेटिव एसेट मैनेजमेंट कंपनी गाजा कैपिटल भी अपना आईपीओ लॉन्च कर रही। निवेशक 19 अगस्त से इश्यू में पैसा लगा सकते हैं। कंपनी की योजना पब्लिक ऑफरिंग के जरिए 550 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। पहले कंपनी की योजना 656 करोड़ रुपए जुटाने की थी।

अगले हफ्ते खुलेगा गाजा कैपिटल आईपीओ

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस यानी DRHP के मुताबिक गाजा कैपिटल का पब्लिक इश्यू 19 अगस्त से खुल जाएगा। निवेशक आईपीओ में 21 अगस्त 2026 तक बोली लगा सकते हैं। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 18 अगस्त को ही खुल जाएगा। इश्यू के लिए प्राइस बैंक भी तय कर दिया गया है, जोकि 152 से 160 रुपए प्रति शेयर है। रिटेल निवेशक आईपीओ में कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में 93 शेयर मिलेंगे।

गाजा कैपिटल आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी

जानकारी
आईपीओ की तारीख 19 से 21 अगस्त 2026
एंकर निवेशकों के लिए तारीख 18 अगस्त 2026
लिस्टिंग की तारीख 26 अगस्त 2026 (संभव)
फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड 152 से 160 रुपये प्रति शेयर
लॉट साइज 93 शेयर
न्यूनतम निवेश 14,880 रुपये
कुल इश्यू साइज 550 करोड़ रुपये
फ्रेश इश्यू 450 करोड़ रुपये
ऑफर फॉर सेल 100 करोड़ रुपये
कुल जारी शेयर 3,43,75,000 शेयर
फ्रेश इश्यू में शेयर 2,81,25,000 शेयर
OFS में शेयर 62,50,000 शेयर
इश्यू का प्रकार बुक बिल्डिंग आईपीओ
बिक्री का प्रकार फ्रेश इश्यू और OFS
लिस्टिंग BSE और NSE
रिटेल कोटा 35 फीसदी
गैर-संस्थागत निवेशक कोटा 15 फीसदी
संस्थागत निवेशक कोटा 50 फीसदी
मर्चेंट बैंकर JM Financial और IIFL Capital Services

कंपनी पब्लिक ऑफरिंग में कुल 3,43,75,000 शेयर करेगी। कुल आईपीओ में 450 करोड़ रुपए की रकम फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाई जाएगी, जिसके लिए 2,81,25,000 शेयर जारी होंगे। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक भी हिस्सा बिक्री करेंगे। ओएफएस में 62,50,000 शेयर जारी होंगे, जिससे 100 करोड़ रुपए की रकम जुटाई जाएगी।

रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

गाजा कैपिटल ने आईपीओ के जरिए जुटाई गई कुल रकम में 372 का इस्तेमाल लोन रिपेमेंट, नए फंड्स और बाकी रकम को अन्य जनरल कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इश्यू में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्युशनल बायर्स, 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्युशनल इनवेस्टर्स और बाकी 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा जाएगा। आईपीओ का मर्चेंट बैंकर जेएम फाइनेंशियल्स और आईआईएफएल फाइनेंशियल्स सर्विसेस हैं।

गाजा कैपिटल का कारोबार

गाजा कैपिटल की शुरुआत साल 2004 में हुई। कंपनी एक प्राइवेट इक्विटी और अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट फर्म है, जिसका फोकस आंत्रप्यन्योर्स को ग्रोथ कैपिटल मुहैया कराने पर होता है। कंपनी का निवेश एजुकेशन, कंज्युमर समेत फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर्स में है। कंपनी के पोर्टफोलियो में टीमलीज, लाइटहाउस लर्निंग, आरबीएल बैंक, जॉन डिस्टिलरीज, एक्सप्रेसबीज, ईआई, लीडस्क्वेयर्ड और सिन्जी में निवेश शामिल हैं।

First Published : August 13, 2026 | 2:24 PM IST