facebookmetapixel
Advertisement
₹2 लाख करोड़ के क्लब में Motilal Oswal AMC, SIP निवेश ने बनाया नया रिकॉर्डTitan Share Price: दमदार Q1 के बाद शेयर में 2% की तेजी, ब्रोकरेज ने बताया 21% तक का Upside, क्या अभी खरीदें?57 अरब डॉलर निकालने के बाद बदला FIIs का रुख, क्या अब भारतीय बाजार पकड़ेगा रफ्तार?CWG 2026 के सितारों से मिले PM मोदी, मेडल जीतने वालों की जमकर तारीफ, बोले- आपकी जीत युवाओं को खेलों से जोड़ेगीSBI के गोल्ड लोन में करीब 100% उछाल, क्या यही बन रहा नया ग्रोथ इंजन? 4 ब्रोकरेज बुलिश, जानिए टारगेटDLF ने गुरुग्राम में बेचा 271 करोड़ का पेंटहाउस, रियल एस्टेट में नया रिकॉर्डGold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजाम

दिल्ली AIIMS में ट्रॉमा सेंटर के पास ट्रांसफॉर्मर में धमाके से लगी आग, कोई हताहत नहीं

Advertisement

DFS प्रमुख अतुल गर्ग ने एक बयान में कहा, "हमें दोपहर 3:34 बजे AIIMS ट्रॉमा सेंटर में एक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट और आग की सूचना मिली।

Last Updated- July 03, 2025 | 5:50 PM IST
Delhi AIIM

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर के पास स्थित एक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

DFS प्रमुख अतुल गर्ग ने एक बयान में कहा, “हमें दोपहर 3:34 बजे AIIMS ट्रॉमा सेंटर में एक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट और आग की सूचना मिली। हमने तुरंत मौके पर आठ दमकल गाड़ियां भेजीं। आग पर 3:55 बजे तक काबू पा लिया गया। किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है।”

Also Read: Explainer: दलाई लामा मामले पर मोदी सरकार की चीन को कूटनीतिक पटखनी, US- Hollywood समर्थन से बौखला China

AIIMS की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

(अधिक जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी)

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement