facebookmetapixel
Advertisement
CJP प्रदर्शन के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, DMRC ने जारी की लिस्टStock Market Today: GIFT Nifty 160 अंक टूटा, एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट; 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेलपेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, शुक्रवार की कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसलाSonam Wangchuk Hunger Strike: सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशनCrude oil price: तेल सप्लाई की चिंता से कच्चा तेल मई के बाद पहली बार 100 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Flipkart की फूड डिलीवरी एंट्री, Swiggy का बड़ा फैसला, Hindalco का मेगा निवेश… आज किन शेयरों पर रहेगी नजर?Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआत

वेतन के बजाय रिमोट वर्किंग को प्राथमिकता दे रहे हैं कर्मचारी

Advertisement

Indeed India के सर्वे में 561 नियोक्ताओं और 1,249 नौकरी चाहने वालों सहित कुल 1,810 व्यक्तियों से बात की गई।

Last Updated- July 23, 2023 | 3:53 PM IST
work from home

बड़ी संख्या में कर्मचारी रिमोट वर्किंग यानी कहीं भी बैठकर काम करने की लचीली व्यवस्था को वेतन से अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके साथ ही ऑफिस की जगह घर या किसी अन्य स्थान से काम करने की अनुमति देने से कंपनियों को प्रतिभावान कर्मचारी पाने और उन्हें कंपनी में बनाए रखने में मदद मिल रही है।

दो-तिहाई लोगों ने रिमोट वर्किंग को प्राथमिकता दी

‘द जॉब सर्च प्रोसेस: ए लुक फ्रॉम द इनसाइड आउट’ शीर्षक वाले एक सर्वेक्षण के अनुसार, दो-तिहाई लोगों ने मिलीजुली व्यवस्था या रिमोट वर्किंग को प्राथमिकता दी है। इनमें से 71 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि उन्होंने नौकरी खोजते समय घर से काम करने की आजादी, काम के घंटों में लचीलापन और आवश्यकतानुसार ब्रेक लेने की सुविधा को प्राथमिकता दी।

Also read: Delhi job fair: रोजगार मेला आयोजित करेगी दिल्ली सरकार, लाखों युवाओं को मिलेगा लाभ!

51 फीसदी कंपनियों ने भी ऑफर की रिमोट वर्किंग की सुविधा

रोजगार वेबसाइट इनडीड इंडिया के इस सर्वेक्षण में 561 नियोक्ताओं और 1,249 नौकरी चाहने वालों सहित कुल 1,810 व्यक्तियों से बात की गई। सर्वेक्षण में 63 फीसदी नौकरी चाहने वालों ने मिलीजुली व्यवस्था यानी घर और ऑफिस दोनों जगह से काम करने की सुविधा को प्राथमिकता दी, जबकि 51 फीसदी कंपनियों ने भी अपने संचालन में इस तरह के लचीलेपन की पेशकश की।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 3:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement