facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट मेंभारत की पानी कंपनियों का अगला बाजार देश में नहीं, पश्चिम एशिया में?AI डेटा सेंटर की दौड़ में भारत के सामने बिजली की बड़ी चुनौती, एक रैक को चाहिए 40 से 130 किलोवाटटाटा के शेयरों में आज कौन चमका, कौन फिसला? जेफरीज की पसंद बने ये 4 स्टॉक्समहंगाई के मोर्चे पर राहत! जुलाई में WPI घटकर 9.78%, खाने-पीने की चीजों और ईंधन के भाव पड़े नरमडोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?

दिल्‍ली मेट्रो में अश्‍लील हरकतें रोकने के लिए DMRC ने तैयार किया ये प्लान

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 3:33 PM IST
DMRC

दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर लोगों द्वारा वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की घटनाओं के कारण दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर सुरक्षा कर्मियों और सादी वर्दी में कर्मियों को नियुक्त कर गश्त बढ़ाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हाल के एक वीडियो में एक जोड़ा मेट्रो कोच की फर्श पर बैठकर एक दूसरे को कथित रूप से चुंबन करते नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद डीएमआरसी ने यात्रियों से ‘‘इस तरह की अश्लील गतिविधियों में शामिल होने से बचने’’ की अपील की। सूत्रों के मुताबिक, डीएमआरसी ने हाल में दिल्ली पुलिस को लिखा कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मेट्रो स्टेशनों और कोच के अंदर सुरक्षाकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हाल में इस तरह के वीडियो के प्रकाश में आने के बाद दिल्ली मेट्रो कई उपायों को लागू करके मेट्रो में सुरक्षा और निगरानी में सुधार करना चाहती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह के एक उपाय के तहत वर्दीधारी पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में डीएमआरसी के कर्मचारी ट्रेनों में गश्त लगाएंगे।’’ अधिकारी ने कहा कि कुछ पुरानी ट्रेनों को छोड़कर मेट्रो की सभी लाइनों में कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

किसी भी तरह की ‘‘आपत्तिजनक गतिविधि की निगरानी’’ के लिए वर्तमान में जारी आधुनिकीकरण की प्रक्रिया के दौरान इन कोच में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इससे महिलाओं समेत यात्रियों को होने वाले खतरे और असुविधा को दूर किया जा सकेगा।’’

हाल में मेट्रो कोच में चुंबन करते एक युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने डीएमआरसी से इस मामले में कार्रवाई करने के आग्रह किया था तथा कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस तरह के वीडियो को फिल्माने पर सवाल भी उठाया था।

इसके बाद डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे इस तरह की घटनाओं की जानकारी ‘‘मौके पर मौजूद मेट्रो कर्मचारियों/सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को तुरंत दें ताकि उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके’’।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement