facebookmetapixel
Advertisement
वसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकस

टाटा के शेयरों में आज कौन चमका, कौन फिसला? जेफरीज की पसंद बने ये 4 स्टॉक्स

Advertisement

टाटा ग्रुप के शेयरों में मिला-जुला कारोबार रहा, जबकि Jefferies ने IHCL, Tata Consumer, Tata Steel और Voltas पर भरोसा जताया है।

Last Updated- August 14, 2026 | 3:28 PM IST
Tata
Representative image

टाटा ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार, 14 अगस्त को मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर इस सप्ताह की शुरुआत में टाटा संस के लंबे समय तक चेयरमैन रहे एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद दबाव देखने को मिला था। शुरुआती गिरावट के बाद अब कई शेयरों में कुछ स्थिरता नजर आ रही है।

शुक्रवार के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयर में करीब 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं नेल्को में भी करीब 2.5 फीसदी तक की गिरावट रही। वोल्टास और तेजस नेटवर्क्स के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

हालांकि, टाटा ग्रुप के कुछ बड़े शेयरों में गिरावट जारी रही। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर में करीब 5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा स्टील और टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर भी कमजोर रहे।

दोपहर के कारोबार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, TCS का शेयर NSE पर करीब 0.8 फीसदी नीचे, जबकि टाटा स्टील करीब 1.2 फीसदी कमजोर था। टाटा कम्युनिकेशंस में भी करीब 0.9 फीसदी की गिरावट रही।

दूसरी ओर, टाटा पावर के शेयर में करीब 1.5 फीसदी की तेजी और वोल्टास में करीब 3 फीसदी की बढ़त रही। टाइटन और टाटा कैपिटल के शेयर भी हल्की बढ़त में कारोबार कर रहे थे। टाटा केमिकल्स में भी मामूली तेजी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें | डोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?

Jefferies को इन शेयरों पर भरोसा, TCS और Tata Power को लेकर सावधानी

ब्रोकरेज फर्म Jefferies का मानना है कि टाटा ग्रुप में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बाजार में बनी शुरुआती चिंता आगे चलकर कम हो सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक, नेतृत्व में बदलाव से जुड़ी छोटी अवधि की चिंताओं को अलग रखें तो आखिरकार कंपनियों का कारोबार और उनकी कमाई की स्थिति ही शेयरों की दिशा तय करेगी।

इन टाटा शेयरों पर Jefferies को भरोसा

Jefferies ने टाटा ग्रुप की कंपनियों में इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील और वोल्टास को अपनी पसंदीदा कंपनियों में शामिल किया है।

टाटा स्टील को लेकर ब्रोकरेज का मानना है कि अगर भारत में स्टील की कीमतों में सुधार आता है तो कंपनी को इसका फायदा मिल सकता है। इसके अलावा एशियाई बाजारों में स्टील की कीमत और लागत के बीच का अंतर भी आगे बढ़ सकता है, जिससे कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिल सकता है।

वहीं टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की स्थिति को Jefferies ने मजबूत बताया है। ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कच्चे तेल की कीमतों से जुड़े इनपुट पर कम निर्भर है। भारत का कारोबार कंपनी को स्थिर ग्रोथ दे सकता है, जबकि उसके तेजी से बढ़ रहे नए कारोबार आने वाले समय में अच्छी रफ्तार पकड़ सकते हैं।

Voltas पर सकारात्मक नजरिया

Jefferies वोल्टास को लेकर भी सकारात्मक है। कंपनी देश की सबसे बड़ी रूम एयर-कंडीशनर कंपनियों में से एक है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि बाजार में हिस्सेदारी बढ़ने और नए कारोबारों के विस्तार से कंपनी को फायदा मिल सकता है।

Jefferies के अनुमान के मुताबिक, वोल्टास समेत जिन कंपनियों के आउटलुक पर वह सकारात्मक है, उनमें आने वाले समय में राजस्व और मुनाफे में करीब 16 से 21 फीसदी की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

TCS, TMPV और Tata Power पर सावधानी

दूसरी ओर, Jefferies ने TCS, Tata Motors Passenger Vehicles (TMPV) और Tata Power पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने तीनों शेयरों को ‘Underperform’ रेटिंग दी है।

TCS को लेकर मुख्य चिंता कंपनी की ग्रोथ को लेकर है। वहीं TMPV के मामले में JLR से जुड़ी चुनौतियां कंपनी के प्रदर्शन पर असर डाल सकती हैं। Tata Power के लिए ब्रोकरेज ने प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों को चिंता का कारण बताया है।

Trent और Titan पर होल्ड रेटिंग

Jefferies ने टाटा ग्रुप की ग्रोथ वाली कंपनियों Trent और Titan पर ‘Hold’ रेटिंग दी है।

Trent के मामले में ब्रोकरेज को कंपनी की ग्रोथ की संभावनाएं साफ दिखाई देती हैं, लेकिन फिलहाल उसने Hold रेटिंग रखी है। वहीं Titan को लेकर बाजार हिस्सेदारी बढ़ने, प्रीमियम उत्पादों की मांग और नए कारोबारों के बढ़ते पैमाने को लेकर ब्रोकरेज सकारात्मक है। हालांकि, कंपनी के शेयर का मौजूदा मूल्यांकन इसकी चिंता का एक कारण है।

Advertisement
First Published - August 14, 2026 | 2:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement