facebookmetapixel
Advertisement
दूर हों आर्थिक वृद्धि की बाधाएं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा खुला पत्रतमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, 91.78% तक पहुंचा वोटिंग प्रतिशतInfosys Q4 नतीजे मजबूत, मुनाफा 21% बढ़ा; FY27 ग्रोथ अनुमान में नरमीRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सप्लाई में बाधा से मांग को लगेगा झटकाNSE ने SME लिस्टिंग नियमों में किया बदलाव, फ्री कैश फ्लो गणना में नई राहतस्मार्ट ऑर्डर राउटिंग हिस्सेदारी बढ़कर 3.3% हुई, लेकिन कैश ट्रेडिंग में अभी भी सीमित उपयोगReliance Q4 result preview: O2C और रिटेल दबाव में, जियो से मिल सकती है राहतHSBC ने भारतीय शेयरों की रेटिंग घटाई, महंगाई और तेल कीमतों से बढ़ा दबावकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया गिरकर तीन हफ्ते के निचले स्तर परकच्चा तेल 100 डॉलर के पार, शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स 853 अंक गिरा

Dilli Haat को मिलेगा नया लुक, नेचुरल मटेरियल का होगा इस्तेमाल

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 4:47 PM IST
Dilli Haat will get a new look, natural material will be used
Creative Commons license

दिल्ली सरकार दिल्ली के सांस्कृतिक हब INA स्थित Dilli Haat को नया स्वरुप देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने दिल्ली हाट के प्रस्तावित मॉडिफिकेशन डिजाइन को मंजूरी दे दी है। मॉडिफिकेशन के बाद आईएनए नए कलेवर में दिखेगा और बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

आइएनए के मॉडिफिकेशन डिजाईन में नेचुरल मटेरियल के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा और मौजूदा स्टालों को बांस से बने छत के माध्यम से नया रूप दिया जाएगा। दिल्ली हाट के फूड कोर्ट को भी अपग्रेड किया जाएगा और एक शानदार इंडोर डाइनिंग एरिया तैयार किया जाएगा।

मॉडिफिकेशन का काम अगले 5-6 महीनों में पूरा होगा

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आईएनए स्थित दिल्ली हाट कल्चरल हब है और देश की साझी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। ये दिल्ली में पर्यटन का भी मुख्य केंद्र है। लोगों को दिल्ली हाट में भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने का मौका मिलता है।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली हाट का मॉडिफिकेशन करने जा रही है। ताकि इसे नया स्वरुप दिया जा सकें और बड़ी संख्या में पर्यटक इसकी ओर आकर्षित हो सकें। मॉडिफिकेशन के तहत यहां मौजूदा फ्लोरिंग, कर्ब स्टोन व स्लेट स्टोन को भी बदला जाएगा। लोगों के बैठने के लिए बेंचों को अपग्रेड किया जाएगा। दिल्ली हाट के मॉडिफिकेशन का काम अगले 5-6 महीने में पूरा हो जाएगा।

नेचुरल मटेरियल का होगा इस्तेमाल, फूड कोर्ट भी होगा अपग्रेड

सिसोदिया ने कहा कि पर्यावरण का ध्यान रखते हुए मॉडिफिकेशन के दौरान ज्यादा से ज्यादा नेचुरल मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। पत्थर की बनी जालियों के माध्यम से दीवारों को नया लुक देने और प्रवेश द्वार के साथ-साथ पूरे हाट को सजाने के लिए मॉडर्न आर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पहले साल ही छा गए सिल्वर ETF

मौजूदा स्टालों को बांस से बने छत के माध्यम से नया रूप दिया जाएगा। दिल्ली हाट के फूड कोर्ट को भी अपग्रेड कर एक शानदार इंडोर डाइनिंग एरिया तैयार किया जाएगा। पूरा दिल्ली हाट आधुनिक एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। साथ ही यहां विभिन्न सेल्फी पॉइंट भी बनाये जाएंगे। ताकि यहां आने वाले पर्यटक इनके माध्यम से यहां की बेहतरीन यादों को साथ संजोकर ले जा सकें।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 4:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement