facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, बारिश के बाद भी दिल्ली-NCR के प्रदूषण में कमी नहीं; जानिए कैसा रहेगा आज हिंदी पट्टी का हाल

Advertisement

बीते दिन बारिश की वजह से दिल्ली-NCR में प्रदूषण में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन आज सुबह AQI दोबारा 300 के पार पहुंच गया। आज राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Last Updated- January 13, 2025 | 7:00 AM IST
Weather Update
राजधानी में आज और कल (14 और 15 जनवरी) कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दिल्ली और उत्तरी राज्यों में बीते दिनों हुई हल्की बारिश की वजह से थोड़ी कनकनी भी बढ़ी है। हालांकि, बारिश की वजह से बीते दिन दिल्ली-NCR में प्रदूषण में थोड़ी कमी आई है, लेकिन आज सुबह फिर AQI 300 के पार पहुंच गया था। पहाड़ी राज्यों में भी भीषण ठंड जारी है। आइए जानते हैं आज आपके क्षेत्र का मौसम कैसा रहेगा।

राजधानी का क्या रहेगा हाल

राजधानी में आज और कल (14 और 15 जनवरी) कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। अगले 6-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। शनिवार रात शहर में हल्की बारिश हुई, जो काफी देर तक जारी रही। हालांकि, रविवार सुबह से मौसम साफ हो गया। पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को अधिकतर स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा।

14 और 15 जनवरी को सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 16 से 18 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास रह सकता है।

कोहरे से प्रभावित पंजाब-हरियाणा

दिल्ली के आसपास के राज्यों, पंजाब और हरियाणा, के मौसम का हाल भी ठीक नहीं है। पंजाब में आज घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 14 और 15 जनवरी को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। 15 जनवरी को गरज और चमक के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

हरियाणा की बात करें तो यहां भी आज घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, और यह स्थिति 15 जनवरी तक बनी रह सकती है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी आज कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

यूपी- बिहार का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है। अनुमान के मुताबिक, सोमवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। इसके साथ ही, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भी घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

बिहार में भी आज के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। गया, जमुई, कटिहार समेत कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

अगर बात राजस्थान की करे तो वहां भी कोहरे का असर जारी रहेगा। रविवार की तरह सोमवार को भी पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में कोहरे के साथ ठंड बने रहने की संभावना जताई है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, और किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। श्रीनगर, कुकरनाग और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान आज भी माइनस में रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड में आज कई इलाकों में घने कोहरे का असर देखा जाएगा। आने वाले दिन में भी यही स्थिति बनी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। आज और अगले दो दिनों तक घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ठंड के साथ कोहरे का प्रभाव यहां लोगों को परेशान कर सकता है।

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 6:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement