facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Delhi weather update: आज आंशिक रूप से बादल छाने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 1:56 PM IST
Delhi weather update:

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने से शहर में तापमान नियंत्रण में रह सकता है। पांच से छह दिनों तक लू की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र ने यह जानकारी दी।

सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में मई में अभी तक 86.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आमतौर पर इस महीने में राष्ट्रीय राजधानी में औसतन 19.7 मिमी बारिश होती है।

दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में असामान्य रूप से घना कोहरा भी देखा गया। चार मई को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जो 1901 से अभी तक की मई की तीसरी सबसे ठंडी सुबह थी। IMD ने 1901 से ही मौसम संबंधी आंकड़े एकत्रित करने शुरू किए थे। शहर में अप्रैल में 20 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई थी, जो 2017 के बाद से इस महीने में हुई सर्वाधिक बारिश है। सफदरजंग वेधशाला ने इस मौसम में अभी तक कोई गर्म दिन दर्ज नहीं किया है।

IMD के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

IMD के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सोमवार और मंगलवार को कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान के चार जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहने के आसार हैं।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 1:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement