facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Delhi Weather Update: यमुना में उफान, दिल्ली के घरों में पानी घुसा; गुरुग्राम में भारी बारिश से स्कूल और ऑफिस बंद

Advertisement

IMD ने दिल्ली में मंगलवार को बादलों के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Last Updated- September 02, 2025 | 10:27 AM IST
Delhi flood
मानसून में यमुना नदी खतरे के निशान से पार (फोटो- पीटीआई)

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में कल से लगातार हो रही भारी बारिश ने ट्रैफिक की समस्याएं बढ़ा दी हैं। विशेषकर दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवाजाही धीमी हो गई है।

मौसम की इस स्थिति ने यमुना नदी के किनारे बाढ़ की संभावना भी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने इस इलाके में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। प्रभावित लोगों को रिलीफ कैंप में शिफ्ट किया जा रहा है।

सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.68 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे की सीमा 205.33 मीटर से ज्यादा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शाम 5 बजे तक जलस्तर 206.50 मीटर तक पहुंच सकता है।

हरियाणा के हठनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोहे पुल पर मंगलवार शाम 5 बजे से ट्रैफिक और आम लोगों की आवाजाही रोक दी जाएगी।

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में मंगलवार को बादलों के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

गुरुग्राम में भारी बारिश के चलते स्कूल और ऑफिस बंद

गुरुग्राम में सोमवार को लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक शहर में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके चलते भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

हीरो होंडा चौक, पटेल नगर और सिग्नेचर ब्रिज जैसे इलाके सबसे अधिक प्रभावित हुए। द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन में पानी भरने के कारण ड्रेनेज सिस्टम ढह गया। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के द्वारका को खेड़की दौला और गुरुग्राम के कई सेक्टर से जोड़ता है।

IMD द्वारा की गई भविष्यवाणी के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्कूलों को ऑनलाइन क्लास शुरू करने और निजी ऑफिसों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति देने की सलाह दी है।

दिल्ली में 2 से 4 सितंबर तक बादल और हल्की बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 2 से 4 सितंबर, 2025 तक आकाश में बादल छाए रहेंगे और हर दिन हल्की बारिश या बिजली-बारिश (थंडरशॉवर) होने की संभावना है।

शहरवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 2023 में भी दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हुए थे और 25,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा था।

Advertisement
First Published - September 2, 2025 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement