facebookmetapixel
Advertisement
क्या लोन रिकवरी एजेंट करता है परेशान? नोट कर लें ये जरूरी नियम और जानें कहां करें शिकायतCredit Card Rules: नया क्रेडिट कार्ड लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान!‘खेत बचाओ अभियान’ आज से शुरू, कृ​षि विशेषज्ञ गांव-गांव पहुंचकर किसानों को सिखाएंगे खेती के तरीकेRBI का सख्त एक्शन: अब लोन डूबने का इंतजार नहीं, बैंकों को पहले ही भुगतना होगा नुकसान!RBI MPC Meet 2026: बॉन्ड यील्ड, लिक्विडिटी और रुपये पर क्या होगा असर? निवेशकों की नजर बैठक पर टिकीExplainer: क्या है सरकार का ‘Common Landing Portal’, जिससे बैंकों व शेयर्स में फंसा लावारिस पैसा मिलेगाIndia IIP Growth: अप्रैल में 4.9% बढ़ी भारत के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार, मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा उछाललाडकी बहिन योजना से 80 लाख महिलाएं हुई बाहर, विपक्ष बोला- KYC सिर्फ बहाना, ‘वित्तीय संकट’ से जुझ रही सरकार भारत की डेयरी क्रांति के अनसुने नायक: नानासाहेब चितलेRule Changes from June 1: UPI, PF, ATM, टैक्स, पैन कार्ड के नियम बदले; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

Delhi Weather: गर्मी के बाद अब दिल्ली में धूल भरी आंधी से परेशान लोग, AQI घटा

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 12:05 PM IST
Delhi pollution

दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज हवा चली, जिससे धूल उड़ी और वायु गुणवत्ता पर काफी असर पड़ा और इसके साथ दृश्यता घटकर 1,000 मीटर तक रह गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञानियों ने धूल उड़ने के पीछे पिछले पांच दिन से उत्तरपश्चिम भारत में भीषण गर्मी, बारिश न होने के कारण सूखी मिट्टी और आधी रात से ही तेज हवा के संयोजन को जिम्मेदार ठहराया। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन में हवा की गति कम हो जाएगी जिससे धूल के कण मिट्टी में बैठ जाएंगे।

आईएमडी के पर्यावरण निगरानी और अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी के सोनी ने कहा, ‘‘धूल की सघनता कई गुना बढ़ गयी है। पीएम10 सांद्रता सुबह चार बजे 140 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से बढ़कर सुबह आठ बजे 775 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गयी है। यह इलाके में तेज हवाओं के कारण हुआ। धूल जल्द ही नीचे बैठ जाएगी।’’

दिल्ली में पिछले चार दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, शाम तक आंशिक रूप से बादल छाने तथा बहुत हल्की बारिश होने से थोड़ी राहत मिल सकती है। रविवार तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement