facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Delhi Weather Update: दिल्ली में सुहाना मौसम, केरल-कर्नाटक के लिए IMD का रेड अलर्ट जारी

Advertisement

Delhi weather update: राजधानी में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है

Last Updated- July 20, 2025 | 9:12 AM IST
Delhi-NCR Weather
Representative Image

दिल्ली में रविवार को भी मॉनसून का असर बना रहा और मौसम सुहावना बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान सतह पर हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

राजधानी में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश कम होने की वजह से ह्यूमिडिटी बढ़ सकती है। हालांकि, दिल्ली के लिए किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘सैटिस्फैक्टरी’

लगातार हो रही हल्की बारिश के चलते दिल्ली की एयर क्वालिटी ‘संतोषजनक’ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 20 जुलाई की सुबह 7 बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 66 रिकॉर्ड किया गया।

19 जुलाई को 24 घंटे का औसत AQI 54 रहा था। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जैसे एनसीआर इलाकों में भी एयर क्वालिटी में सुधार देखने को मिला। यहां AQI क्रमश: 72, 57 और 60 दर्ज किया गया।

CPCB के मुताबिक:

  • 0–50: अच्छा (Good)

  • 51–100: संतोषजनक (Satisfactory)

  • 101–200: सामान्य (Moderate)

  • 201–300: खराब (Poor)

  • 301–400: बहुत खराब (Very Poor)

  • 401–500: बेहद खराब (Severe)

केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 जुलाई को केरल और तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट का मतलब है कि कुछ इलाकों में 21 सेमी या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है।

केरल में कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट है, जबकि एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केरल और कर्नाटक के समुद्री इलाकों में 40–50 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो 60 kmph तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा उत्तराखंड, तमिलनाडु और बिहार में भी ऑरेंज अलर्ट है, जबकि राजस्थान को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी है।

Advertisement
First Published - July 20, 2025 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement