facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

दिल्ली में शनिवार को टूटा अगस्त का 14 साल पुराना ठंड का रिकॉर्ड, IMD ने रविवार के लिए भी जारी किया येलो अलर्ट

Advertisement

बीते शनिवार को दिल्ली में बारिश और ठंडी हवाओं ने अगस्त का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। IMD ने दिल्ली में रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Last Updated- August 10, 2025 | 8:30 AM IST
Delhi Rain
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Weather Update: दिल्ली में मौसम ने शनिवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सिर्फ 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम था। यह पिछले 14 सालों में अगस्त का सबसे ठंडा दिन था। इससे पहले 2012 में अगस्त का सबसे कम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार के लिए IMD ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बिजली-गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री और अधिकतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन जारी रही। सुबह के समय भारी बारिश ने दिल्ली के कई इलाकों में मुश्किलें खड़ी कर दीं। सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। RK पुरम, द्वारका, शास्त्री भवन, किदवई नगर और मोती बाग जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई। पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड और मिंटो रोड पर सुबह के समय पानी भरने से लोगों को खासी परेशानी हुई।

Also Read: बदलता मौसम, बढ़ती लागत, घटती उम्मीदें — प्रतापगढ़ के आंवला किसान परेशान, बिचौलियों के चलते कारोबार बर्बाद

दिल्ली में हफ्ते भर हल्की बारिश का अनुमान

IMD ने दिल्ली में 15 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की बात कही है। पूरे हफ्ते आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की संभावना है। दिल्लीवासियों को इस दौरान बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक की समस्या से सावधान रहने की जरूरत है।

दिल्ली की हवा की बात करें तो रविवार सुबह 7 बजे हवा की गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 67 रहा। शुक्रवार को 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 81 था। NCR के बाकी शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही। गुरुग्राम में AQI 54, नोएडा में 80, ग्रेटर नोएडा में 128 और गाजियाबाद में 95 दर्ज किया गया। CPCB के मुताबिक, AQI का स्तर 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बेहद खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में बारिश और ठंडे मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन सड़कों पर पानी और जाम ने रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा मुश्किल भी बनाया है। 

Advertisement
First Published - August 10, 2025 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement