facebookmetapixel
Advertisement
Eicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारOpening Bell: Sensex सपाट, Nifty 24,300 के पार; Nifty IT 3% से ज्यादा टूटाZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजीअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधार

आबकारी नीति घोटाले की जांच से जुड़े अहम बिंदुओं पर केजरीवाल से पूछताछ कर सकती है CBI

Advertisement
Last Updated- April 15, 2023 | 5:52 PM IST
Arvind Kejriwal Government on RRTS Project

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति घोटाले की जांच से जुड़े अहम बिंदुओं पर पूछताछ करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इस मामले में 26 फरवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी मुख्यमंत्री से नीति निर्माण प्रक्रिया के बारे में पूछ सकती है, विशेष रूप से उस “लापता” फाइल के बारे में जिसे पहले मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा जाना था।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ समिति की राय और उस पर जनता और कानूनी राय वाली फाइल को मंत्रिपरिषद के सामने नहीं रखा गया और वह अभी नहीं मिल पाई है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी केजरीवाल से अन्य आरोपियों के बयानों के बारे में भी पूछताछ कर सकती है, जिन्होंने संकेत दिया था कि कुछ शराब कारोबारियों और “साउथ लॉबी” को फायदा पहुंचाने के लिए नीति को कथित तौर पर किस तरह प्रभावित किया गया।

इसके अलावा, एजेंसी आबकारी नीति के निर्माण में केजरीवाल की भूमिका और व्यापारियों तथा “साउथ लॉबी” के सदस्यों द्वारा डाले गए कथित प्रभाव के बारे में उनसे पूछताछ कर सकती है। अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल से यह भी पूछा जा सकता है कि क्या वह नीति को मंजूरी देने से पहले इसे तैयार करने में शामिल थे।

एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि ऐसे अन्य विषय भी हो सकते हैं जिन पर उनके जवाब मांगे जा सकते हैं। केजरीवाल ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह निर्धारित समय के अनुसार एजेंसी के सामने पेश होंगे।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचारित कर रही है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। लिहाजा अगर सीबीआई को ऐसा आदेश दिया गया तो वह उसे मानने से इनकार नहीं कर सकती।

Advertisement
First Published - April 15, 2023 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement