भारत

C-Dot ने ‘Trinetra’ को किया लॉन्च, साइबर खतरे का पता लगाएगी

त्रिनेत्र कई सुरक्षा प्रणालियों का एक संयोजन है जो चौबीस घंटे वास्तविक समय पर कार्रवाई-योग्य साइबर सुरक्षा स्थिति और साइबर खतरों का पता लगाने के साथ समाधान प्रदान करता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 26, 2023 | 9:03 AM IST

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने शुक्रवार को साइबर खतरे का पता लगाने और उसका समाधान करने में सक्षम प्रणाली ‘त्रिनेत्र’ पेश की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि देश में विकसित इस प्रणाली को सी-डॉट के 40वें स्थापना दिवस पर पेश किया किया गया।

इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने विकसित किया है। त्रिनेत्र कई सुरक्षा प्रणालियों का एक संयोजन है जो चौबीस घंटे वास्तविक समय पर कार्रवाई-योग्य साइबर सुरक्षा स्थिति और साइबर खतरों का पता लगाने के साथ समाधान प्रदान करता है।

चौहान ने युवा इंजीनियरों और उद्यमियों से आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए निरंतर नवोन्मेष करने का आह्वान किया।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सी-डॉट परिसर में सी-डॉट के एंटरप्राइज सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (ईएसओसी) का भी उद्घाटन किया।

First Published : August 26, 2023 | 8:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)