facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

BMC Budget 2025: 74 हजार करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश, कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, 50 हजार झुग्गियों पर अब प्रॉपर्टी टैक्स

Advertisement

BMC कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट शुरू नहीं करेगी, क्योंकि BMC पर 2 लाख करोड़ से अधिक का कर्जा है।

Last Updated- February 04, 2025 | 4:13 PM IST
Brihanmumbai Municipal Corporation

देश के सबसे बड़े एवं अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 74,427 करोड़ रुपये का अपना बजट पेश किया। यह 2024-25 के बजट अनुमान यानी 65180.79 करोड़ रुपये से 14.19 प्रतिशत अधिक है। बजट में मुंबई की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए 43,162 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में नई परियोजनाओं के शुरू करने से परहेज किया गया और पहले से चल रही परियोजनाओं को पूरा करने में ध्यान दिया गया। इसमें बेस्ट को 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का प्रस्ताव है। मुंबई के स्लम क्षेत्रों में व्यवसायों पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है ।

चुनाव टलने के कारण BMC के इतिहास में लगातार तीसरी बार प्रशासक (एडिमिनिस्ट्रेटर) ने बजट पेश किया। BMC का कार्यकाल सात मार्च 2022 को समाप्त होने के बाद से यह एक प्रशासक के अधीन है। BMC आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी ने 2025-26 के लिए 74,366 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। जिसमें कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के लिए 5807 करोड़ रुपये, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 5545 करोड़ रुपये, सड़क के लिए 5100 करोड़ रुपये, जल आपूर्ति के लिए 5400 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 2172 करोड़ रुपये, पुल निर्माण के लिए 1980 करोड़ रुपये, सॉलिड वेस्ट मैनेंजमेंट के लिए 499 करोड़ रुपये, स्कूल इमारत की मरम्मत के लिए 411करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं।

नई परियोजनाएं नहीं होंगी शुरू

BMC कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट शुरू नहीं करेगी, क्योंकि BMC पर 2 लाख करोड़ से अधिक का कर्जा है। दिसंबर 2024 तक BMC की कमाई 28,308 करोड़ थी, जो प्रॉपर्टी के मुआवजे, डेवलपमेंट चार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स से मिला। BMC पहले से चल रहे प्रोजेक्ट जैसे वर्सोवा-भायंदर कॉस्टल रोड, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड और नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को पूरा करने पर ध्यान देगी। 

पर्यावरण विभाग के लिए 113.18 करोड़ का बजट साल 2025-26 के लिए प्रस्तावित किया गया है । संजय गांधी नेशनल पार्क के नीचे जीएमएलआर सुरंग में एक बाघ स्मारक बनाया जाएगा। मुंबई क्लाइमेट एक्शन प्लान के तहत ऊर्जा, परिवहन, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र, वायु गुणवत्ता और जल संसाधन प्रबंधन पर ध्यान दिया गया है. बता दें मुंबई ग्रीन बजट बुक जारी करने वाला दुनिया का चौथा शहर है, जिसमें 32 फीसदी पूंजीगत बजट जलवायु एक्शन प्लान के तहत आता है।

50 हजार झुग्गियों पर लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स

BMC अपनी आय बढ़ाने के लिए 50 हजार झुग्गियों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का योजना तैयार की है । मुंबई में लगभग 2.5 लाख झुग्गियां हैं। इनमें से लगभग 50,000 झुग्गियों का इस्तेमाल व्यावसायिक कामों जैसे दुकानें, गोदाम, होटल और छोटे उद्योग के लिए होता है। BMC इन झुग्गियों को भी सुविधाएं देती हैं, इसलिए इन पर प्रॉपर्टी टैक्स लगाना ज़रूरी है। इससे लगभग 350 करोड़ की कमाई होगी। इस पैसे से झुग्गीवासियों के लिए और बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी। BMC अपनी ज़मीन से कमाई करने के लिए वर्ली में एक प्लॉट की नीलामी करेगी। यह प्लॉट एस्फाल्ट प्लांट में है। इसे प्राइवेट डेवलपर्स को लीज पर दिया जाएगा। इससे BMC को अच्छी कमाई होगी। यह नीलामी सौ फीसदी एनुअल स्टेटमेंट ऑफ़ रेट्स (ASR) के आधार पर होगी।

BMC ने राज्य सरकार से अतिरिक्त एफएसआई (प्लोर स्पेस इंडेक्स ) के प्रीमियम को 25:75 के अनुपात में बांटने की मांग की थी मगर 14 अक्टूबर 2024 को आए नोटिफिकेशन के मुताबिक BMC को अब 50 फीसदी हिस्सा मिलेगा। इससे महानगर पालिका को 70 करोड़ अतिरिक्त मिले हैं। गगराणी के अनुसार 2025-26 में इससे 300 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

दहिसर चेक नाका पर बनेगा ट्रांसपोर्टेशन और कमर्शियल हब

दहिसर चेक नाका पर एक ट्रांसपोर्टेशन और कमर्शियल हब बनेगा। यह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर होगा। यहां दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए ठहरने की सुविधा होगी। साथ ही कमर्शियल ऑफिस, पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी होंगी। एक स्टार होटल भी बनेगा, जिसमें 131 कमरे होंगे। साथ ही 456 बसों और 1,424 गाड़ियों के लिए पार्किंग होगी। यह प्रोजेक्ट हाइवे और मेट्रो स्टेशन से जुड़ा होगा। इससे यात्रियों को आगे की यात्रा करने में आसानी होगी और ट्रैफिक कम होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए पैसा और रखरखाव का खर्च प्रोजेक्ट से ही आएगा। BMC पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा बल्कि इससे आमदनी होगी।

पिछले पांच साल का BMC बजट

2020-2021 33000.00 करोड़

2021-2022 39000.00 करोड़

2022-2023 45949.20 करोड़

2023-24 52,619.07 करोड़

2024-25 59,954.00 करोड़

2025-26 74,427.41 करोड़

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement