facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

बेंगलुरु हवाईअड्डे ने यात्रियों की मदद के लिए लॉन्च की ‘BLR Pulse’ ऐप

Advertisement

बीएलआर पल्स यात्रियों के लिए एक व्यक्तिगत डिजिटल यात्रा मित्र की तरह काम करेगा।

Last Updated- June 26, 2023 | 1:24 PM IST
Airport

BLR Pulse App: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीएलआर हवाईअड्डा) से यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया ऐप पेश किया गया है। बीएलआर हवाईअड्डे का संचालन करने वाली बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने ग्रेमैटर सॉफ्टवेयर सर्विसेज के साथ मिलकर ‘बीएलआर पल्स’ नाम से इस ऐप को तैयार किया है।

BLR Pulse App की मदद से यात्रियों को हवाईअड्डे पर एक नया अनुभव मिलेगा और यह ऐप उनके लिए एक व्यक्तिगत डिजिटल यात्रा मित्र की तरह काम करेगा।

बीआईएलएल ने सोमवार को एक बयान में कहा,” यह ऐप यात्रा से जुड़े सभी सवालों, जैसे सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतारें, प्रतीक्षा समय आदि की जानकारी देता है। यह यात्रियों को हवाईअड्डे के भीतर रास्ता दिखाने और वास्तविक समय में जरूरी जानकारी देकर यात्रियों की प्रस्थान तथा आगमन पर मदद करता है।”

बयान के अनुसार, ऐप में संवादात्मक चैटबॉट फीचर होने से विभिन्न प्रश्नों के जवाब आसानी से उपलब्ध होंगे और इस सुविधा को समय के साथ अधिक बेहतर बनाया जाएगा।

इस ऐप के बारे में बीआईएएल के प्रबंधन निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरि मरार ने कहा,”बीएलआर पल्स ऐप की मदद से बीएलआर हवाईअड्डे से यात्रा करना अधिक आसान हो गया है। इसका मकसद हवाईअड्डे पर पहुंचने से पहले यात्रा की योजना बनाने में यात्रियों की मदद करना है।”

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 1:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement