facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Ayushman Vaya Vandana Yojana: दिल्ली में 10 लाख तक का होगा मुफ्त इलाज, कौन उठा सकता है फायदा; चेक करें स्कीम की पूरी डिटेल

Advertisement

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को पहला ‘वय वंदना कार्ड’ वितरित किया।

Last Updated- April 28, 2025 | 1:21 PM IST
Ayushman Vaya Vandana Yojana
Photo: PTI

Ayushman Vaya Vandana Yojana: दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने सोमवार (28 अप्रैल) को ‘आयुष्मान वय वंदना’ योजना की शुरुआत की, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को पहला ‘वय वंदना कार्ड’ वितरित किया। इस योजना के तहत सालाना पांच लाख रुपये की इलाज फ्री में किया जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली सरकार की योजना के तहत पांच लाख रुपये का बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा जिससे कुल स्वास्थ्य बीमा का दायरा बढ़कर 10 लाख रुपये हो जाएगा।

बुजुर्गों को मिलेगा ‘आयुष्मान वय वंदना’ कार्ड

‘वय वंदना योजना’ के तहत प्रत्येक रजिस्टर्ड वरिष्ठ नागरिक को एक विशिष्ट स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड में उनका पूरा हेल्थ रिकॉर्ड, नियमित स्वास्थ्य जांच की जानकारी और इमरजेंसी सेवा की डिटेल सुरक्षित रूप से संग्रहीत किया जाएगा। इस योजना के तहत दिल्ली में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए सभी हेल्थ टेस्ट पूरी तरह से मुफ्त किए जाएंगे।

Also read: वय वंदना में लगानी है रकम तो वक्त बचा है बहुत कम

बुजुर्गों की सेवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इससे पहले ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘‘बुजुर्गों की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब, केंद्र और दिल्ली सरकारें मिलकर 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान कर रही हैं। अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य को सुरक्षित करें। आज ही ‘आयुष्मान वय वंदना’ कार्ड प्राप्त करें।’’

कौन उठा सकता है फायदा?

यह कार्ड 70 वर्ष या उससे ज्यादा आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को जारी होगा। बीते पांच अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई योजना लागू करने के लिए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी (एनएचए) और दिल्ली सरकार के राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के बीच समझौता हुआ था।

Advertisement
First Published - April 28, 2025 | 1:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement