facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC पर लगातार 8वें दिन तोड़ा सीजफायर; भारतीय सेना ने दिया ‘माकूल जवाब’

Advertisement

इस हमले के बाद दोनों देशों ने कई समझौतों को निलंबित करने की घोषणा की, जिनमें सिंधु जल संधि और शिमला समझौता शामिल हैं।

Last Updated- May 02, 2025 | 10:51 AM IST
Indian Army

Pakistan ceasefire violation: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हर बीते दिन के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने लगातार 8वें दिन LoC पर सीजफायर का उल्लंघन किया। 1 मई और 2 मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर में नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे कई सेक्टर्स में गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका ‘माकूल जवाब’ दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत-पाक रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट

पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बहुत ज्यादा बिगड़ गए हैं। इस हमले के बाद दोनों देशों ने कई समझौतों को निलंबित करने की घोषणा की, जिनमें सिंधु जल संधि और शिमला समझौता शामिल हैं। इसके साथ ही, भारत ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए, जबकि पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। अटारी-वाघा बॉर्डर को भी आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

Also read: माहिरा खान, हानिया आमिर से लेकर अली जफर तक, पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक

सरकार की ऑनलाइन सख्ती

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने बुधवार को कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम चैनलों को भारत में ब्लॉक कर दिया। इनमें हानिया आमिर, माहिरा खान और अली ज़फर जैसे नाम शामिल हैं। इससे पहले, सरकार ने भारत में 15 से ज्यादा पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी ब्लॉक कर दिया था। इन चैनलों पर झूठी, भड़काऊ और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया था।

Also Read: पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा हुआ अमेरिका

गुरुवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत की। रुबियो ने घाटी में हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और दोनों देशों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement