facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

AAP नेता सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, ICU में भर्ती

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 5:48 PM IST

पिछले साल मई में गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बृहस्पतिवार को चक्कर आने से शौचालय में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू भर्ती कराया गया।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, ‘आप’ ने बताया था कि जैन को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में जैन को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों ने कहा कि जैन की हालत ‘काफी खराब’ है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एलएनजेपी के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि दिन में जैन को आपातकालीन विभाग में लाया गया था और चिकित्सकों ने उनकी जांच की थी। उन्होंने कहा, ‘जैन को रीढ़ की हड्डी में कुछ समस्या है और पहले भी उन्हें इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल लाया गया था।’

वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चक्कर आने के बाद वह तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा, ‘जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है, सबको खत्म कर देने की, वह सिर्फ ‘मैं’ में ही जीता है। वो सिर्फ खुद को ही देखना चाहता है।’

‘भगवान सब देख रहे हैं, वह सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।’

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे विचाराधीन कैदी सत्येंद्र जैन सेंट्रल जेल संख्या-7 के अस्पताल के एमआई रूम के शौचालय में फिसल गए, जहां उन्हें कमजोरी के चलते निगरानी में रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने उनकी जांच की और सब कुछ सामान्य पाया गया। जैन की पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत करने के बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल भेजा गया। जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल भी ले जाया गया था।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 5:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement