facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा: 22 नाविक लापता, खोज में दो चीनी जहाज भी शामिलस्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से दवाओं की मांग बढ़ी, एंटीवायरल बिक्री में 25.5 फीसदी उछालउदारीकरण के 35 साल: कैसे निजी निवेश और PPP ने बदली भारत के बुनियादी ढांचे की तस्वीरमॉनसून सत्र में संसद का कामकाज सबसे कम, लोकसभा में सिर्फ 15 फीसदी समय हुआ कामब्रिक्स से पहले भारत का बड़ा कूटनीतिक अभियान, पीएम मोदी समेत कई मंत्री विदेश दौरे परभारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत, डोभाल और वांग यी के बीच सीमा मुद्दे पर बातचीतद​क्षिण के राज्य बना रहे ऐसी नीतियां, ताकि गूंज सकें और अ​धिक किलकारियांईरान युद्ध की तपिश से एनआरआई का भारत के लग्जरी घरों पर बढ़ा दांव, प्रीमियम मकानों की मांग तेजखतरनाक कीटनाशक कार्बोसल्फान पर रोक की तैयारी, सरकार ने रखा प्रतिबंध का प्रस्तावऑडिटर नियमों में बड़ा बदलाव संभव, कूलिंग-ऑफ अवधि 3 साल से घटकर 1 साल होगी

दिल्ली में ‘आप’ और भाजपा का प्रदर्शन, यातायात का बुरा हाल

Advertisement

आप के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती, दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान और पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Last Updated- March 26, 2024 | 11:11 PM IST
AAP protest in Delhi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को सड़कों पर उतरी और जब उसके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘केजरीवाल जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए पटेल चौक से लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास की ओर कूच करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

आप के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती, दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान और पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

57 भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए मंगलवार को भाजपा द्वारा विरोध मार्च निकाले जाने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं/नेताओं पर पानी की बौछार की गई तथा पार्टी के कम से कम 57 सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। उनमें प्रदेश इकाई के प्रमुख भी थे।

मेट्रो-यातायात प्रभावित

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा द्वारा मंगलवार को आईटीओ पर प्रदर्शन किए जाने के कारण यातायात प्रभावित रहा। आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास के घेराव के कारण लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया तथा पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर कुछ बंदिशें लगाई गई।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 11:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement