facebookmetapixel
Advertisement
ऊर्जा बचत पर कंपनियां लगाएंगी 3,590 करोड़ रुपये, CII ने जारी किया हीट पंप एटलसजेफरीज के बाद अब गोल्डमैन सैक्स ने सोने पर दिया बड़ा अनुमान, 5,400 डॉलर तक जाने की उम्मीदशापूरजी मिस्त्री ने किया टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन, बोले- मकसद किसी एक पक्ष की जीत नहीं20 साल की बड़ी गिरावट की आशंका, एक करोड़ टन घट सकता है चावल उत्पादनभारत की GDP ग्रोथ पर मूडीज का बड़ा अपडेट, FY27 के लिए अनुमान बढ़ाकर किया 7%AI खुद करने लगा कंपनियों का काम, क्या बदलने वाली है आपकी नौकरी? ये आंकड़े दे रहे बड़ा संकेतGold silver price today: ऊंची ब्याज दरों के बीच चमका सोना, भाव ₹1.53 लाख के पारटाटा के शेयरों में बिकवाली, TCS से टाटा मोटर्स तक गिरे; किस बात से घबराया बाजार?बैंक FD पर मिल रहा 8.25% तक ब्याज; जानें 1, 3 और 5 साल के लिए कहां कितना रिटर्नलक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरी

जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें UCB: मल्होत्रा

Advertisement

संजय मल्होत्रा ने मुंबई के न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध के संदर्भ में बैंकों को जिम्मेदारी से काम करने और आईटी व साइबर सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा

Last Updated- March 19, 2025 | 10:19 PM IST
RBI MPC Meet: Big announcement by new Governor Sanjay Malhotra, Repo Rate cut by 0.25% after five years नए गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा ऐलान, पांच साल बाद Repo Rate में 0.25% की कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) से खासकर जमाकर्ताओं द्वारा उन पर जताए गए भरोसे के मद्देनजर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि भरोसा बरकरार रखने के लिए ग्राहक सेवाओं के उच्च मानकों का पालन करने करने की जरूरत है।

रिजर्व बैंक के गवर्नर की यह टिप्पणी रिजर्व बैंक द्वारा मुंबई स्थित न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर जमा निकासी पर प्रतिबंध लगाने सहित अन्य प्रतिबंधों के मद्देनजर महत्त्वपूर्ण है। बैंक में वित्तीय अनियमितताओं का पता सबसे पहले एक आंतरिक ऑडिट के दौरान चला था, जिसमें शहर में बैंक की शाखाओं में नकदी की भारी कमी का पता चला था।

चुनिंदा यूसीबी के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्याधिकारियों के साथ बातचीत में गवर्नर ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों को सहूलियत देने और वित्तीय समावेशन बढ़ाने में बैंक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रिजर्व बैंक इस सेक्टर की वृद्धि की महत्त्वाकांक्षा को लेकर समर्थन जारी रखेगा। आईटी और साइबर संबंधी जोखिमों सहित यूसीबी को परिचालन संबंधी मजबूती सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement