facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

जेऐंडके बैंक में अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये लगाएगी राज्य सरकार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:17 AM IST

जम्मू और कश्मीर की सरकार जेऐंडके बैंक (जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक) में प्रवर्तक हिस्सेदार के तौर पर 500 करोड़ रुपये तक की इक्विटी लगाएगी ताकि लेनदार पर क्रेडिट लागत का दबाव कम हो।
रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि जेऐंडके बैंक को ऊंची क्रेडिट लागत के बीच वित्त वर्ष 22 की पहली छमाही में पर्याप्त पूंजी बनाए रखने की खातिर मार्च 2023 तक अच्छी खासी इक्विटी की दरकार होगी।
बैंक का कॉमन इक्विटी टियर-1 (सीईटी) अनुपात दिसंबर 2020 में मामूली सुधरकर 8.56 फीसदी पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम 7.38 फीसदी सीईटी की दरकार थी। जेऐंडके सरकार की तरफ से 500 करोड़ रुपये की पूंजी लगाए जाने से पूंजी पर्याप्तता अनुपात वित्त वर्ष 2020 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2021 की तीन लाभ वाली तिमाहियों में सुधरा। उसका सीईटी-1 मार्च 2020 में 8.42 फीसदी और मार्च 2019 में 9.13 फीसदी था।
बैंक ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि जेऐंडके सरकार ने 500 करोड़ रुपये तक की पूंजी लगाने की प्रतिबद्धता जताई है। बैंक का निदेशक मंडल पूंजी लगाए जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा करेगा। 1 अप्रैल को बैंक का शेयर बीएसई पर 3.7 फीसदी चढ़कर 26.5 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक ने (आरबीआई) चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आर के छिब्बर का कार्यकाल 10 अप्रैल, 2021 से छह महीने आगे या नए चेयरमैन की नियुक्ति (जो भी पहले हो) तक बढ़ा दिया है। निदेशक मंडल ने मौजूदा मुख्य वित्त अधिकारी रजनी सराफ का कार्यकाल 5 अप्रैल, 2021 से तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है जबकि मुख्य जोखिम अधिकारी तबस्सुम नाजिर का कार्यकाल 1 अप्रैल, 2021 से छह महीने के लिए और बढ़ा दिया है।
इंडिया रेटिंग्स ने बैंक की लंबी अवधि का इश्युअर रेटिंग आईएनडी ए प्लस करने की पुष्टि की है। बैंक का परिदृश्य नकारात्मक है।

Advertisement
First Published - April 4, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement