facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

कहते हैं विश्लेषक

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:44 AM IST

इन्फोसिस
सिफारिश : 1225 रु.
मौजूदा भाव: 1266.70 रु.
लक्ष्य: 1426 रु.
तेजी: 12.6 फीसदी
ब्रोकर: रेलिगेयर हिचन्स, हैरिसन्स एंड कं.


इन्फोसिस टेक्नोलॉजीस ने साफ कर दिया है कि एक्सॉन के अधिग्रहण के लिए वह एचसीएल के साथ किसी तरह की प्रतिद्वंद्विता में नहीं पड़ना चाहती। मांग में आ रही कमी को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के राजस्व का अनुमान 2009 और 2010 के लिए क्रमश: 3.6 और 2.9 फीसदी से घटा दिया है जबकि इस अवधि के लिए ईपीएस अनुमान भी 3.9 और 3.8 फीसदी घटा दिया गया है। इस शेयर को इकट्ठा करने की सलाह है।

ऐक्सिस बैंक
सिफारिश: 660 रु.
मौजूदा भाव: 622.85 रु.
लक्ष्य: 910 रु.
तेजी: 46.1 फीसदी
ब्रोकर: इंडिया इन्फोलाइन

ऐक्सिस बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। शुध्द लाभ 77 फीसदी बढ़कर 402.9 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी अनुपात 12.2 फीसदी पर है जिसमें टियर-1 का 9.2 फीसदी शामिल है। मौजूदा भावों पर शेयर 2009 के अनुमानों के आधार पर 15.8 गुना के पीई पर कारोबार कर रहा है। इसमें खरीद करने की सलाह है।

ऑर्बिट कॉर्पोरेशन
सिफारिश : 91 रु.
मौजूदा भाव: 90.10 रु.
लक्ष्य: उपलब्ध नहीं
ब्रोकर: एडिलवायस सिक्योरिटीज


दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 9.8 फीसदी (तिमाही आधार पर)घटकर 73.8 करोड़ रुपए का रहा है जबकि सालाना आधार पर यह गिरावट 24.3 फीसदी रही है। इस दौरान कंपनी का शुध्द मुनाफा 13.7 करोड़ का रहा है जबकि इसके पहले की दो तिमाहियों में यह क्रमश: 39.9 करोड़ और 18.2 करोड़ रुपए रहा है। कंपनी के तीन प्रोजेक्ट इसी साल पूरे हो रहे हैं। लेकिन प्रॉपर्टी का बाजार फिलहाल मंदा है और ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के राजस्व में आगे भी गिरावट के आसार जताए हैं। 2009 और 2010 के लिए ईपीएस 23.1 रुपए रहने का अनुमान है। लेकिन मौजूदा भाव पर शेयर आकर्षक लग रहा है। इस शेयर में अभी बहुत फर्क नहीं आया है। इसमें 95 पर तगड़ा रेसिस्टेंस है। 88 पर स्टॉपलॉस रखकर लंबी पोजीशन लें। 94 से ऊपर पोजीशन क्लियर करें। लिहाजा, खरीद की सलाह है।

एल ऐंड टी
सिफारिश : 893 रु.
मौजूदा भाव: 825.75 रु.
लक्ष्य: 1209 रु.
तेजी: 46.4 फीसदी
ब्रोकर: कोटक सिक्योरिटीज


एल ऐंड टी की शुध्द बिक्री दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 40 फीसदी की ग्रोथ रही। हालांकि कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव देखा गया है। लेकिन मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कंपनी राजस्व और 2009 की ऑर्डर बुक में 30 फीसदी की ग्रोथ बरकरार रखने में कामयाब रहेगी। कंपनी के शेयर फिलहाल 2009 और 2010 के लिए क्रमश: 18.4 और 15.4 गुना पीई पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें खरीद करने की सलाह है।

प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल हाइजीन
सिफारिश : 678 रु.
मौजूदा भाव: 703.50 रु.
लक्ष्य: 1114 रु.
तेजी: 58.4 फीसदी
ब्रोकर: एसबीआई कैप सिक्योरिटीज

प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल हाइजीन ऐंड हेल्थकेयर स्वास्थ्य देखभाल और महिलाओं की हाइजीन कैटेगरी में अगुआ है। कंपनी केविक्स और व्हिस्पर ब्रांड बाजार में लोकप्रिय हैं। कंपनी आगे भी अपना प्रोडक्ट बेस बढ़ाना चाहती है और कंपनी के उत्पादों पर मौजूदा मंहगाई का कोई असर नहीं है। लिहाजा, मंदी के इस माहौल में यह शेयर खरीद के लिए अच्छा है। मौजूदा कीमतों में यह शेयर 2010 के लिए 12.4 पीई और 54.7 रुपए के ईपीएस पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement
First Published - October 19, 2008 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement