facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

रोसारी बायोटेक: होम केयर सेगमेंट से मिलेगी ताकत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:17 AM IST

स्पेशियल्टी केमिकल निर्माता रोसारी बायोटेक के लिए निवेशकों की अच्छी मांग दर्ज की गई और सूचीबद्घता के दिन यह शेयर 75 प्रतिशत चढ़ा था और अब तक इसमें 143 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। कंपनी के लिए डाइवर्सिफाइड उत्पाद पोर्टफोलियो, शोध एवं विकास पर जोर, और विस्तार प्रमुख कारक हैं।
बी-2-बी आपूर्तिकर्ता इस कंपनी को जिस सेगमेंट से अच्छी मदद मिली है वह है – होम, पर्सनल और परफॉरमेंस केमिकल्स (एचपीपीसी), जिसका उसके वित्त वर्ष 2020 के राजस्व में 47 प्रतिशत का योगदान रहा और यह पिछले कुछ वर्षों के दौरान भी कंपनी के राजस्व एवं मार्जिन में वृद्घि के लिहाज से प्रमुख बना रहा है।
वित्त वर्ष 22017-20 के दौरान, एचपीपीसीकी 95 प्रतिशत की सालाना वृद्घि दर से कंपनी  को 32 प्रतिशत और 63 प्रतिशत राजस्व और परिचालन मुनाफा वृद्घि दर्ज करने में मदद मिली। वित्त वर्ष 2017 में एचपीपीसी सेगमेंट का योगदान जहां 25 प्रतिशत था, वहीं वित्त वर्ष 2020 में यह बढ़कर 47 प्रतिशत हो गया और कुल मिलाकर मुनाफा भी बढ़ा, क्योंकि व्यवसाय ऊंचे सकल मार्जिन से जुड़े रहे। परिचालन मुनाफा मार्जिन 820 आधार अंक तक बढ़कर 17.5 प्रतिशत हो गया।
विश्लेषकों का मानना है कि एचपीपीसी सेगमेंट का योगदान सुधरकर 60 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगा और अगले दो साल में कंपनी द्वारा 10 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है। जहां अनुबंध निर्माण और प्राइवेट लेबल व्यवसाय के जरिये मजबूत और टिकाऊ ग्राहक आधार (जिसमें  प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां शामिल हैं) सकारात्मक है, वहीं रोसारी बायोटेक को को पर्सनल केयर, ब्रुअरीज, डेरी, निर्माण और वाटर केमिकल्स जैसे नए क्षेत्रों में सब-सेगमेंट में उसकी विविधता से भी मदद मिलेगी।
इसके अलावा, दहेज (गुजरात) में मौजूदा विस्तार से भी कंपनी को अपने प्रमुख तीन सेगमेंट में अवसर तलाशने में मदद मिल सकती है। दहेज में उसकी क्षमता दोगुना बढ़कर सालाना 25250 करोड़ टन सालाना हो जाएगी। और इससे कंपनी को बड़े पैमाने पर मदद मिलेगी। इस विस्तार से कंपनी की वृद्घि को मदद मिलने की संभावना है क्योंकि राजस्व और मुनाफे में वित्त वर्ष 2020-23 की अवधि के दौरान 20-25 प्रतिशत तक का इजाफा होने का अनुमान है। पिछली रिपोर्ट में, एडलवाइस रिसर्च ने कहा कि तथ्य यह है कि कंपनी ने वृद्घि के नजरिये, कर्ज-मुक्त बैलेंस शीट, परिसंपत्ति कारोबार, संक्षिप्त कार्यशील पूंजी चक्र और शानदार रिकॉर्ड वाली प्रबंधन टीम को देखते हुए अपनी मजबूत हैसियत बरकरार रखी है। बिक्री के मुकाबले वित्त वर्ष 2023 की 4.6 गुना कीमत के महंगे मूल्यांकन को और कंपनी के 38 गुना के कीमत-आय अनुपात को देखते हुए, आईसीआईसीआई रिसर्च के विश्लेषकों का मानना है कि इस शेयर में सुरक्षा और रेटिंग को बरकरार रखने की की कम संभावना है। इसमें आने वाली गिरावट निवेशकों के लिए
खरीदारी का बेहतर अवसर साबित हो सकती है।

Advertisement
First Published - April 4, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement