facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर GST घटने से बिक्री बढ़ने की उम्मीद, ग्राहकों को मिलेगी राहत

Advertisement

जीएसटी दर घटने से जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम सस्ते होंगे, जिससे पहली बार खरीदारों और वरिष्ठ नागरिकों सहित ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है।

Last Updated- August 24, 2025 | 10:02 PM IST
insurance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आम लोगों तक बीमा की धीमी पहुंच के बीच वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कमी किए जाने से जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा की बिक्री में तेजी आने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ता सेग्मेंट कीमतों को लेकर बहुत संवेदनशील है और बीमा पर जीएसटी घटने के इसकी वहनीयता में बढ़ोतरी होगी। 

आईआरडीएआई की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बीमा की पहुंच वित्त वर्ष 2024 में 3.7 प्रतिशत थी, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 4 प्रतिशत थी। स्वाथ्य बीमा में वृद्धि वहनीयता की वजह से प्रभावित हुई है, क्योंकि मेडिकल खर्च में वृद्धि हुई है। 

बहरहाल विशेषज्ञों का कहना है कि बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी शून्य प्रतिशत होता है तो इसे सफलतापूर्वक लागू किया जाना बीमा कंपनियों के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) में छूट पर भी निर्भर करेगा। मंत्रियों के एक समूह ने बीमा पर वर्तमान में लगाए जा रहे 18 प्रतिशत जीएसटी को पूरी तरह से हटाने की सिफारिश की है।

इस समय बीमाकर्ता पुनर्बीमा, कमीशन, टीपीए सर्विस व परिचालन संबंधी अन्य खर्च पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा कर सकते हैं।   अगर बीमा को जीएसटी से मुक्त किया जाता है तो बीमाकर्ताओं के लिए आईटीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी और इसके कारण उनकी लागत बढ़ सकती है। उद्योग के सूत्रों के मुताबिक आईटीसी का इस्तेमाल करके बीमाकर्ता प्रीमियम लागत का 8 से 10 प्रतिशत हासिल कर लेते हैं।

आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के सीईओ मयंक बड़थ्वाल ने कहा, ‘अगर जीएसटी दर में कोई कमी की जाती है तो इससे ग्राहकों के लिए पॉलिसी की लागत कम होगी। इससे इसकी वहनीयता संबंधी चुनौती कम होगी। बहरहाल वहनीयता स्वास्थ्य सेवा की बढ़ती लागत से भी प्रभावित होती है,  सिर्फ कर से नहीं। जीएसटी में कमी से पॉलिसियों का नवीकरण या नई खरीद बढ़ सकती है। एक बड़ी चिंता इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को लेकर है। अगर बीमा को जीएसटी से छूट दी जाती है या शून्य शुल्क लगता है तो संभवतः आईटसी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी और इससे बीमाकर्ताओं की लागत बढ़ेगी। इसकी वजह से इसका बोझ प्रीमियम पर पड़ेगा। इसका अंतिम असर आईटीसी की उपलब्धता और इनपुट पर जीएसटी दरों के आकलन पर निर्भर है। कुल मिलाकर प्रीमियम पर पड़ने वाला असर इस पर निर्भर है कि जीएसटी ढांचे को किस तरह से बदला जाता है।’

कर में बदलाव के बाद स्वास्थ्य बीमा को ग्राहकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के अलावा ग्राहकों की ओपीडी सेवाएं भी अधिक लोकप्रिय होने की संभावना है। बहरहाल आईटीसी मुख्य कारक है, जिससे जीएसटी में बदलाव के असर का निर्धारण होना है। 

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के कार्यकारी निदेशक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी अंकुर खरबंदा ने कहा, ‘इस कर को कम करने या समाप्त करने से उपभोक्ताओं के लिए लागत कम हो जाएगी। इससे पहली बार के खरीदार, वरिष्ठ नागरिक और छोटे व कस्बाई शहरों में रहने वाले लोगों को लाभ होगा, जो कीमत को लेकर बहुत संवेदनशील होते हैं। इससे पुराने ग्राहक भी वापस आने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं।’

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement