facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

चुनींदा एजेंटों के पास भी जमा होगा बीमा प्रीमियम

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:09 PM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने चुनींदा एजेंटों को बीमे का रिनीवल प्रीमियम लेने की अनुमति दे दी है। यानी अब एजेंटों के पास भी प्रीमियम जमा किया जा सकेगा।


एलआईसी ने वरिष्ठ एजेंटों को नए एजेंटों की भर्ती और उन्हें प्रशिक्षित करने का जिम्मा देने का भी फैसला किया है। एलआईसी के जोनल मैनेजर, दक्षिण क्षेत्र बी. मणिवन्णन ने यहां पत्रकारों को बताया कि एलआईसी के एजेंट सशक्तिकरण योजना के तहत पूरे देश में 10,000 एजेंटों का चुनाव हुआ है जो एलआईसी पॉलिसीधारकों से नगद या फिर चैक के जरिए नवीनीकृत प्रीमियम एकत्र करेंगे।

इन चयनित एजेंटों में से 1,000 एजेंट दक्षिण जोन से हैं। इस जोन में तमिलनाडु, केरल और पांडिचेरी के क्षेत्र आते हैं। इस काम के लिए वे ही एजेंट पात्र हैं जिन्हें एलआईसी चेयरमैन क्लब की सदस्यता मिली हुई है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर से इन एजेंटों को हर लेन देन पर एलआईसी 3 रुपये देगी।

मणिवन्णन ने बताया कि दक्षिण जोन से 1.2 लाख एजेंटों में से 5,100 प्रमुख लाइफ इंश्यारेंस एजेंट (सीएलआईए) नियुक्त किए गए हैं। ये अब एलआईसी के प्रॉडक्ट बेचने के लिए नए एजेंटों की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण देंगे। हर सीएलआईए अधिकतम 25 एजेंटों की नियुक्ति कर सकेगा।

हर जोन के प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जारी वित्त वर्ष में अब तक 11 लाख पॉलिसियां बेची गई हैं। इनसे 1,320 करोड़ रुपये की बतौर प्रथम प्रीमियम आय (एफपीआई) हुई। दक्षिण जोन में एर्नाकुलम डिविजन 177.09 करोड़ रुपये के एफपीआई के साथ अव्वल रहा।

इसके बाद 161.25 करोड़ रुपये के साथ त्रिवेंद्रम दूसरे स्थान पर रहा। इस झोन ने 635 पेंशन और सुपर ग्रुप सुपरएन्युएशन पॉलिसियां बेचीं। इनके जरिए उसे 317.87 करोड़ रुपये मिले। जोन ने बैंकों के जरिए 19,243 पॉलिसियां बेचीं और बतौर प्रीमियम 17.04 करोड़ रुपये एकत्र किए।

Advertisement
First Published - September 1, 2008 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement