facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

इंडियन बैंक ने ‘प्रोजेक्ट वेव’ पहल के तहत डिजिटल सेवाएं शुरू कीं

Advertisement

इंडियन बैंक ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से एक इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (ई-बीजी) सेवा शुरू की है, जो पारंपरिक कागज-आधारित प्रक्रियाओं को आसान बनाएगी।

Last Updated- July 02, 2023 | 4:41 PM IST
Indian Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने अपनी डिजिटल परिवर्तन पहल ‘प्रोजेक्ट वेव’ के तहत नई सेवाओं की शुरुआत की है। बैंक ने रविवार को यह जानकारी दी।

इसके तहत इंडियन बैंक ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से एक इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (ई-बीजी) सेवा शुरू की है, जो पारंपरिक कागज-आधारित प्रक्रियाओं को आसान बनाएगी।

बैंक ने एक बयान में कहा कि इस कदम से बैंक गारंटी जारी करने और लाभार्थी तक पहुंचने में लगने वाला औसत समय 3-4 कार्य दिवसों से घटकर कुछ मिनट रह जाएगा। इसके अलावा अब ग्राहकों के भौतिक स्टाम्प पेपर और भौतिक हस्ताक्षर की जगह डिजिटल स्टाम्प और ई-हस्ताक्षर की सुविधा दी जाएगी।

इसके अलावा इंडियन बैंक ने वाहन ऋण लेने की प्रक्रिया को भी पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। यह सुविधा 25 लाख रुपये तक के ऋण के लिए होगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि हाल में चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ एस एल जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डिजिटल सेवाओं की शुरुआत की।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 4:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement