facebookmetapixel
Advertisement
नीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछलामहंगे क्रूड और अल नीनो का डबल अटैक बढ़ाएगा भारत में महंगाई, IMF ने घटाई GDP ग्रोथ रेट

एफपीआई ने अक्टूबर में की 3,825 करोड़ रुपये की निकासी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:01 AM IST

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) अक्टूबर में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने अक्टूबर में भारतीय बाजारों से 3,825 करोड़ रुपये की निकासी की है। इससे पिछले दो माह में एफपीआई ने ऋण या बॉन्ड बाजार में जबरदस्त निवेश किया था। उन्होंने सितंबर में बॉन्ड बाजार में 13,363 करोड़ रुपये और अगस्त में 14,376.2 करोड़ रुपये का निवेश किया था। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में एफपीआई ने अभी तक बॉन्ड बाजार से 1,494 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसी तरह उन्होंने शेयरों से 2,331 करोड़ रुपये की निकासी की है। इस तरह एक से 22 अक्टूबर के दौरान उन्होंने भारतीय बाजारों से शुद्ध रूप से 3,825 करोड़ रुपये निकाले हैं। जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, अक्टूबर के पहले पखवाड़े में एफपीआई ने सॉफ्टवेयर कंपनियों के 5,406 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। हालांकि, सॉफ्टवेयर कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। ऐसे में यह निश्चित रूप से मुनाफावसूली है। वित्तीय सेवा कंपनियों में एफपीआई ने लिवाली की है। मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, एफपीआई बाजार में किनारे पर खड़े हैं तथा वे देखो और इंतजार करो की नीति अपना रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 24, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement