facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

चौथी तिमाही में चार रीट्स ने दिए 1,553 करोड़ रुपये

Advertisement

सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध 4 रीट्स में ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एंबेसी ऑफिस पार्क्स रीट, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट और नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट शामिल हैं।

Last Updated- May 15, 2025 | 11:22 PM IST
Real Estate

भारत की 4 सूचीबद्ध रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्टों (रीट्स) ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में अपने 2.64 लाख से अधिक यूनिट धारकों को 1,553 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। यह राशि साल भर पहले वितरित धनराशि से 13 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में रीट्स ने 1,377 करोड़ रुपये दिए थे।

सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध 4 रीट्स में ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एंबेसी ऑफिस पार्क्स रीट, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट और नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट शामिल हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के मुताबिक रीट्स को अपनी कर योग्य आमदनी का 90 प्रतिशत वितरित करना अनिवार्य है। इन चारों रीट्स में सबसे ज्यादा रकम एंबेसी रीट ने बांटी है। 

चारों रीट्स ने समूचे वित्त  वर्ष 2024-25 में 6,070 करोड़ रुपये वितरित कर दिए, जो वित्त वर्ष 2024 के 5,366 करोड़ रुपये की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक राशि है। इंडियन रीट्स एसोसिएशन (आईआरए) के अध्यक्ष और ब्रुकफील्ड इंडिया रिटल एस्टेट ट्रस्ट के एमडी तथा सीईओ आलोक अग्रवाल ने कहा कि भारत में निवेशकों का भरोसा रीट्स में बढ़ता जा रहा है।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement