facebookmetapixel
Advertisement
कैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाई

Alibaba ने Paytm में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 5:10 PM IST
Paytm

चीन की कंपनी अलीबाबा ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी शेष 3.16 प्रतिशत की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी लगभग 13,600 करोड़ रुपये में बेच दी है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस सौदे के साथ अलीबाबा ने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। दिसंबर 2022 तक, अलीबाबा की पेटीएम में 6.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। उसने जनवरी में इसमें 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। शेष 3.16 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री का सौदा शुक्रवार को हुआ।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि अलीबाबा ने आज थोक सौदे में पेटीएम में अपनी पूरी सीधी हिस्सेदारी बेच दी है।

अलीबाबा के अलावा, इसकी समूह कंपनी एंट फाइनेंशियल की पेटीएम में लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि, सौदे के संबंध में पेटीएम और अलीबाबा को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला था।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement