facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

यूनियन बैंक का सुपर ऐप आया

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:08 PM IST

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज चालू वित्त वर्ष के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये के निवेश परिव्यय के साथ यूनियननेक्सट नाम से अपने सुपर ऐप और डिजिटल परिवर्तन परियोजना संभव को लॉन्च किया।
सार्वजनिक क्षेत्र के इस ऋणदाता को दो वर्ष में व्यय से रिकवरी होने की उम्मीद है। बैंक ने 2025 तक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये कारोबार की उत्पत्ति का 50 फीसदी हासिल करने का लक्ष्य बनाया है।
इसके साथ ही यूनियन बैंक भी सुपर ऐप वाले बड़े ऋणदाताओं की जमात में शामिल हो गया है। अन्य बैंकों के सुपर ऐप की बात करें तो भारतीय स्टेट बैंक ने योनो, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब वल्र्ड, एचडीएफसी बैंक ने पेजैप और आईसीआईसीआई ने आईमोबाइल नाम से ऐप जारी किया हुआ है।  
बैंकिंग सुपरऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म होता है जहां पर एक साथ कई सेवाओं को जोड़ दिया जाता है मसलन इन ऐप पर भुगतान, ऑनलाइन खरीदारी, बिल भुगतान, विभिन्न प्रकार के रिचार्ज, निवेश, ऋण और फंड अंतरण की सुविधा एक साथ मुहैया कराई जाती हैं।
यूनियन बैंक के कार्यकारी निदेशक नीतेश रंजन ने कहा कि अभी ध्यान देनदारियों, ऋणों और संपत्ति प्रबंधन के लिए डिजिटल पेशकश को बढ़ावा देने पर है। मुंबई स्थित यह सार्वजनिक क्षेत्र का ऋणदाता अपने सुपरऐप के दायरे का विस्तार कर इसमें मार्केटप्लेस को शामिल करेगा।

Advertisement
First Published - April 7, 2022 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement