facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?

यूनियन बैंक ने एनपीए की बिक्री रोकी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:01 AM IST

यूनियन बैंक द्वारा अपने बेचे जाने वाले एनपीए की बिक्री को फिलहाल स्थगित कर दिया है।


बैंक के द्वारा यह स्थगन एनपीए की बोली लगाने वालों द्वारा बिक्री प्रक्रिया में भाग लेने के लिए और समय की मांग के मद्देनजर किया गया है। बेचे जाने वाले एनपीए में 64 लोन अकाउंट हैं जिनमें प्रिंसिपल आउटस्टैंडिंग बैलेंस कुल 315.47 करोड़ रुपये का है।

ये लोन या तो नकदी यानी कैश के लिए या फिर कैश प्लस सिक्योरिटी रिसीट के लिए बेचे जाने हैं। इस बारे में बैंक के एक कार्यकारी का कहना है कि बैंक ने संभावित खरीदारों के आग्रह पर बिक्री की तिथि को आगे बढ़ाया है क्योंकि इस वक्त उन खरीदारों में ज्यादातर कोलकाता स्थित इंवेस्टमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईआईबीआई) की बेचे जाने वाली परिसंपत्तियों की खरीदारी में व्यस्त हैं।

गौरतलब है कि यूनियन बैंक के द्वारा जून के अंतिम हफ्ते में नीलामी की प्रक्रिया के लिए संभावित बोलीदाताओं की सूची तैयार करनी थी और जुलाई के अंत तक सफल बोलीदाताओं के नामों की घोषणा कर दी जानी थी। एनपीए में मुख्यत: औद्योगिक और वाणिज्यिक खाते हैं। बैंक कुछ खातों के कर्ज को डूबा हुआ मान चुकी है जबकि दूसरे खातों के लिए कुछ प्रोविजन्स बैंक ने किए हैं। बैंक ने बिक्री प्रक्रिया के लिए डेलॉइट टच टोहमात्सु इंडिया को बतौर सलाहकार नियुक्त किया है।

Advertisement
First Published - July 8, 2008 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement