facebookmetapixel
Advertisement
2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटनStock Market Today: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,550 के पार; जानें बाजार में तेजी की बड़ी वजहईरान पर हमला टलते ही रुपये को मिला बूस्ट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की बड़ी छलांगतीन तेल कंपनियों ने बिगाड़ा 211 कंपनियों का रिजल्ट, इनके बिना मुनाफा 17% बढ़ाQ1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीM&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीआज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मारी बाजी

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:00 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का तीसरी तिमाही में शुध्द मुनाफा 84.03 फीसदी की बढाेतरी के साथ 671.74 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुध्द मुनाफा 365.02 करोड़ रुपये था।


बैंक ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि दिसंबर 08 की तिमाही में उसकी कुल आय 3,653.79 करोड़ रुपये रही जबकि एक वर्ष पूर्व की समान अवधि में आय 2,806.04 करोड़ रुपये थी। वहीं दिसंबर में समाप्त हुए नौ महीनों में बैंक का शुध्द मुनाफा 45.68 फीसदी बढ़कर 1,261.49 करोड़ रुपये हो गया। 

इसके अलावा कई और बैंकों ने भी अपनी दिसंबर तिमाही के परिणाम घोषित किए:

केनरा बैंक को मुनाफा

सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने 31 दिसंबर, 2008 को समाप्त तीसरी तिमाही में 52.89 फीसदी की वृध्दि दर से 701.50 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ कमाया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक शुध्द मुनाफा 458. 83 करोड़ रुपये था।

बैंक ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 5,382.90 करोड़ रुपये हो गई जो पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,096.60 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर 08 में समाप्त हुए नौ महीनों में उसका शुध्द मुनाफा 22. 94 फीसदी बढ़कर 1,353.61 करोड़ रुपये हो गया। वहीं उसकी कुल आय भी 16.94 फीसदी बढ़कर 13,929.92 करोड़ रुपये हो गई।

आईडीबीआई

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आईडीबीआई ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए। इस अवधि के दौरान बैंक  का शुध्द मुनाफा 26.61 फीसदी की बढोतरी के साथ 222.63 करोड रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में बैंक ने 175.84 करोड रुपये का शुध्द मुनाफा अर्जित किया था।

दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 43.36 फीसदी की बढोतरी के साथ 3,513 करोड रुपये दर्ज की गई जबकि पिछले साल की समान अवधि के दौरान यह 2,4550.67 करोड रुपये दर्ज किया गया था।

दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक के नेट इंटरेस्ट इनकम में भी 56 फीसदी की बढोतरी हुई और यह 3,247 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। हालांकि ब्याज पर होनेवाले खर्च में भी 46.49 फीसदी की तेजी आई।

दिसंबर 2008 तक की पिछले नौ महीनों की अवधि केदौरान बैंका का कुल शुध्द मुनाफा 544.87 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.47 फीसदी अधिक है।

इसी अवधि के दौरान आईडीबीआई की कुल आय 33.13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 9,268 करोड़ रुपये दर्ज की गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 6,975 करोड रुपये रहा।

विजया बैंक

विजया बैंक का तीसरी तिमाही में शुध्द मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा सरकारी स्वामित्व वाले विजया बैंक का 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही का शुध्द मुनाफा 23.73 फीसदी बढ़कर 156.98 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले साल की समान अवधि में पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक का शुध्द मुनाफा 126.88 करोड़ रुपये था। बैंक ने बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय 43.52 फीसदी बढ़कर 1,634.98 करोड़ रुपये हो गई जो पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,139.19 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया कि दिसंबर में समाप्त हुए नौ महीनों में साल दर साल के हिसाब से उसका शुध्द मुनाफा 53.35 फीसदी घटकर 160.23 करोड़ रुपए हो गया। वहीं समीक्षाधीन नौ महीनों के दौरान बैंक की कुल आय 37 फीसदी बढ़कर 4,314.35 करोड़ रुपये हो गई।

कर्नाटक बैंक

कर्नाटक बैंक के शुध्द लाभ में 29. 31 फीसद की बढ़ोतरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्नाटक बैंक को 31 दिसंबर 08 की समाप्त तिमाही में 89.26 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है जो पिछले साल की इसी तिमाही से 29.31 प्रतिशत ज्यादा है।

बैंक  को पिछले साल की इसी तिमाही में 69.03 करोड़ रुपए का शुध्द लाभ हुआ था। बैंक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय 27.67 प्रतिशत बढ़कर 607.17 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की समान अवधि में 479.37 करोड़ रुपये थी।

इस तिमाही में बैंक को ब्याज से होने वाली आय बढ़कर 508.04 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 25.29 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - January 23, 2009 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement