facebookmetapixel
Advertisement
मजबूत Q1 नतीजों के बाद Kotak Mahindra Bank पर 5 ब्रोकरेज बुलिश, 23% तक रिटर्न का अनुमानL&T की झोली में आए मेगा ऑर्डर, खनन और स्टील सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट मिले; शेयर 1% तक उछलाभारत को 8% की ग्रोथ पाने के लिए निजी निवेश का 30% तक पहुंचना जरूरी- पूर्व CEA सुब्रमण्यनICICI Bank Share Price: ₹1,452 के ICICI Bank शेयर पर ₹1,850 का टारगेट, 4 ब्रोकरेज बोले 27% तक मिलेगा रिटर्नStock Market Crash: 700 अंक टूटा सेंसेक्स! शेयर बाजार में मची हलचल, जानिए आज गिरावट की 4 सबसे बड़ी वजहेंUS-Iran तनाव के चलते रुपया फिर हुआ कमजोर, विदेशी निवेशक क्यों निकाल रहे पैसाGulf Lloyds IPO: ₹18.19 करोड़ जुटाने के लिए खुला आईपीओ; जानें प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज समेत अन्य डीटेल्सHDFC Bank: शेयर 5% गिरा, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रही बड़ी कमाई, 57% तक अपसाइड का दावाFIFA World Cup final, Spain vs Argentina: विश्व कप फाइनल में स्पेन का जलवा, मेसी की टीम को 1-0 से हराकर रचा इतिहाससंसद सत्र से पहले सोनम वांगचुक की नई शर्तें, भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें

संपत्ति की गुणवत्ता में गिरावट पर अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी : एसबीआई प्रमुख

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:51 AM IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि नया वित्त वर्ष (2021-22 या वित्त वर्ष 22) कोविड संक्रमण की दूसरी अप्रत्याशित लहर के साथ शुरू हुआ और कुल मिलाकर मांग और परिवारों की आमदनी भी कम थी। एसबीआई ने कहा है कि इस बार संक्रमण को लेकर बनाई गई रणनीति में पूरी तरह से लॉकडाउन से बचा गया और सूक्ष्म संक्रमण जोन बनाकर स्थिति पर काबू पाने की कवायद की गई, लेकिन इसके बावजूद अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ा है।
शेयरधारकों को भेजे गए संदेश में एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, ‘महामारी की दूसरी लहर की वजह से संपत्ति की गुणवत्ता में संभावित गिरावट के बारे में अनुमान लगाना अभी बहुत जल्दबाजी होगी।’
शेयरधारकों के साथ सालाना वार्षिक बैठक 25 जून से होनी है।
उन्होंने कहा है कि समाधान के लिए प्री पैकेज इन्सॉल्वेंसी, अदालतों की बहाली और राष्ट्रीय संपत्ति पुननिर्माण कंपनी के गठन के कारण वित्त वर्ष 22 में दबाव वाली संपत्तियों की रिकवरी में मदद मिलेगी। मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में एसबीआई की रिकवरी 17,632 करोड़ रुपये रही, जो 2019-20 के 25,781 करोड़ रुपये की तुलना में कम है।
सकल गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) मार्च, 2021 में घटकर 4.98 प्रतिशत रह गई है, जो मार्च, 2020 में 6.15 प्रतिशत थी। मार्च, 2021 में शुद्ध एनपीए 1.5 प्रतिशत रह गई, जो मार्च, 2020 में 2.2 प्रतिशत थी।
वित्त वर्ष 21 के अंत में प्रॉविजन कवरेज रेश्यो सुधरकर 87.75 प्रतिशत हो गया, जो मार्च, 2020 में 83.62 प्रतिशत था।
खारा ने कहा कि वृद्धि के लिए पूंजी के मामले में एसबीआई की स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि जोखिम कम करने और पोर्टफोलियो में विविधीकरण के लिए बैंक प्रमुख क्षेत्रों को कर्ज देने की संभावनाएं तलाशेगा। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात मार्च, 2021 में बढ़कर 13.74 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 13.06 प्रतिशत था।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का मुनाफा 4 गुना बढ़ा
वित्त वर्ष 21 में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) ने शुद्ध मुनाफे में 4 गुना वृद्धि दर्ज की है। पेंशन के लिए 1,475.69 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के बावजूद शुद्ध मुनाफा 1,004.28 करोड़ रुपये रहा है। देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित 14 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को वित्त वर्ष 20 में 248.8 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था। बीएस

Advertisement
First Published - June 9, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement