facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में कमजोरी; आज Hero MotoCorp, LIC, Britannia समेत कई कंपनियों के नतीजेगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट और WTI दोनों मजबूतमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारीStocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असर

स्टेट बैंक उतरेगा साधारण बीमा कारोबार में

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:00 PM IST

भारतीय स्टेट बैंक जनरल इंश्योरेंस के कारोबार में विदेशी साझेदार इंश्योरेंस आस्ट्रेलिया ग्रुप (आईएजी) के साथ कदम रखने जा रहा है।


इस संयुक्त उपक्रम के प्रारूप के अगले महीने तक तय हो जाने की संभावना है। एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे अभी फिलहाल संयुक्त उपक्रम की संरचना पर काम कर रहें है और सितंबर तक इसके पूरे हो जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि एक बार आपसी तालमेल हो जाने के बाद नई कंपनी से तीन से चार महीनों के बीच काम काज शुरू कर देने की अपेक्षा की जाती है। मालूम हो कि एसबीआई और आईएजी ने इस वर्ष मई में प्रस्तावित जनरल इंश्योरेंस कारोबार केलिए नई कंपनी शुरू करने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

समझौते के तहत नई कंपनी में एसबीआई की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जबकि ऑस्ट्रेलिया की कंपनी की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत की होगी। हालांकि एसबीआई के अधिकारियों ने प्रस्तावित संयुक्त साझेदारी वाली इस कंपनी के वित्तीय पक्ष और प्रबंधन को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

एसबीआई के जनरल इंश्योरेंस के कारोबार में कदम रखने से इस क्षेत्र के मौजूदा खिलाड़ियों के सामने चुनौती जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मालूम हो कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, न्यू इंडिया इंश्योरेंस, ऑरिएण्टल इंश्योरेंस और नेशनल इंश्योरेंस का जेनरल इंश्योरेंस कारोबार में बड़ा हिस्सा है।

निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में बजाज एलाएंज, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, आईएफएफसीओ-टोकियो जेनरल इंश्योरेंस और रिलायंस जेनरल इंश्योरेंस प्रमुख हैं। एसबीआई ने जनरल इंश्योरेंस के कारोबार के लिए अर्न्स्ट एंड यंग को कंसल्टेंट नियुक्त किया है।

बैंक के अधिकारी ने बताया कि कंसल्टेंट आईएजी के साथ  नई कंपनी शुरू करने में फेसिलिटेटर की भूमिका निभाएगा। एसबीआई के जरिए पहले से ही जीवन बीमा के कारोबार में है जबकि आईएजी जेनरल इंश्योरेंस का नाम जनरल इंश्योरेंस का कारोबार करनेवाली बड़े खिलाड़ियों में शामिल है और यह आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, एशिया और यूनाइटेड किंगडम में अपना कारोबार कर रही है।

Advertisement
First Published - August 20, 2008 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement