facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

अगले 3-5 साल में सबसे तेजी से बढ़ता क्षेत्र होगा एसएमई

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:43 AM IST

बड़े कॉर्पोरेट कर्ज घटाने की कवायद में हैं और इस क्षेत्र में वृद्धि स्थिर रहने की उम्मीद है, ऐसे में देश का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक गैर शहरी बाजारों और डिजिटल मजबूती पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिससे एसएमई बैंकिंग प्लेटफॉर्म को बढ़ाया जा सके।
एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने जेफरीज की ओर से आयोजिल एनॉलिस्ट कॉल में कहा कि अगले 3-5 साल के दौरान एसएमई सबसे तेजी से बढ़ता क्षेत्र होगा।
उन्होंने कहा, ‘एसएमई क्षेत्र में हमारा 20 साल का बेहतर अनुभव रहा है। भारतीय स्टेट बैंक के बाद हम एमएसएमई क्षेत्र के संभवत: दूसरे सबसे बड़े बैंकर हैं। इस क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद हमारा मानना है कि डिजिटल पेशकश व सहित विदरण के और तरीकों से इस क्षेत्र में और अधिक संभावनाओं का दोहन कर सकते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा क जहां तक बड़ी कंपनियों का सवाल है, उनका डेट और ईबीआईडीटीए का अनुपात कम हुआ है, जो  रेटिंग एजेंसी के स्तर और कर्ज के हिसाब से आत्मविश्वास के लिए बहुत ज्यादा अहम है। आॢथक गतिविधियां बढ़ रही हैं, ऐसे में हमें सही क्षेत्र की बेहतरीन कंपनियों को चुनना होगा, लेकिन इस क्षेत्र में वृद्धि स्थिर रहेगी।
अर्थव्यवस्था पर कोरोना की दूसरी लहर के असर के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए जगदीशन ने कहा कि हम जो जमीनी स्तर पर देख रहे हैं, मुझे लगता है कि 30 दिन के पहले की पूरी तरह से पंगुता के बाद से अब धीरे धीरे गति आ रही है।
उन्होंने कहा, ‘निकट अवधि के हिसाब से मुझे नहीं लगता है कि प्रदर्शन के हिसाब से इस तिमाही में कोई बड़ा बदलाव आएगा। हम बहुत सुस्त तिमाही रहने को लेकर भी चिंतित नहीं है। हमारा अनुमान है कि स्थिति सामान्य होने के बाद तेजी आएगी।’

Advertisement
First Published - June 13, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement