facebookmetapixel
Advertisement
भारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिक

Shirish Chandra Murmu: राजेश्वर राव के बाद शिरीष चंद्र मुर्मू होंगे RBI के डिप्टी गवर्नर, 9 अक्टूबर से संभालेंगे पद

Advertisement

शिरीष चंद्र मूर्मु इस समय RBI में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) हैं। वह राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जिनकी कार्य अवधि 8 अक्टूबर को समाप्त हो रही है।

Last Updated- September 29, 2025 | 2:54 PM IST
Shirish Chandra Murmu
Shirish Chandra Murmu as RBI deputy governor

RBI New Deputy Governor: सरकार ने शिरीष चंद्र मूर्मु को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 9 अक्टूबर से तीन साल के लिए प्रभावी होगी।

मूर्मु इस समय RBI में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) हैं। वह राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जिनकी कार्य अवधि 8 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। राव बैंकिंग रेगुलेशन और अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

RBI अधिनियम, 1934 के अनुसार, रिजर्व बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए। इनमें से दो RBI के अंदर से, एक वाणिज्यिक बैंकिंग क्षेत्र से और एक अर्थशास्त्री के रूप में मौद्रिक नीति विभाग का नेतृत्व करने के लिए होता है।

वर्तमान में अन्य तीन डिप्टी गवर्नर हैं: टी. रबी शंकर, स्वामीनाथन जे., और पूनम गुप्ता।

राजेश्वर राव को पहली बार सितंबर 2020 में तीन साल के कार्यकाल के लिए डिप्टी गवर्नर बनाया गया था। इसके बाद उन्हें 2023 और 2024 में क्रमशः एक-एक साल का विस्तार मिला। वह कुल पांच साल की सेवा पूरी कर 8 अक्टूबर को पद छोड़ेंगे।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 1:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement