facebookmetapixel
Advertisement
क्लोजिंग ऑक्शन का भयानक खेल: सेंसेक्स ने 14 मिनट में तय की दिनभर से बड़ी दूरी, एक्सपायरी पर हैरान रह गए ट्रेडर्सम्युचुअल फंड में निवेशकों का बढ़ा भरोसा, अगस्त में इक्विटी फंडों में ₹29,329 करोड़ का रिकॉर्ड निवेशभारत में बदल रही पेमेंट की पूरी कहानी, UPI के बाद अब स्मार्ट और एक्टिव डिजिटल करेंसी की ओर कदमपर्चा लीक रोकने के लिए तकनीक नहीं, मजबूत संस्थागत ढांचा और जवाबदेही ज्यादा जरूरीEditorial: भारत की व्यापार नीति में बदलाव जरूरी, ऊंचे आयात शुल्क और बाधाओं पर उठे सवालSIP में निवेश का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त में 32,297 करोड़ रुपये का इनफ्लो; स्मॉल-मिड कैप में भी जोरदार खरीदारीत्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेंगे चीनी के दाम, सरकार ने मिलों और डीलरों के लिए जारी किए सख्त नियमक्या शराब पीने पर खारिज हो जाएगा आपका हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? एक्सपर्ट्स से समझें नियम और कानूनी रास्तेअगस्त में निवेशकों को नहीं पसंद आया डेट फंड्स? निकाले ₹8127 करोड़, कहीं ओवरनाइट फंड्स तो वजह नहीं?SEBI चेयरमैन बोले: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन नहीं होगा बंद, लिक्विडिटी की समस्या पर निकलेगा अस्थायी रास्ता

वित्त वर्ष 22 में एसएफबी का खराब कर्ज 70-80 आधार अंक बढ़ेगा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:26 PM IST

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक आकलन में कहा है कि लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) की सकल गैर निष्पादित संपत्ति (जीएनपीए) चालू वित्त वर्ष 2022 के अंत तक 70 से 80 आधार अंक बढऩे की संभावना है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद एसएफबी की संपत्ति की गुणवत्ता में कमी आई थी और वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही में जीएनपीए बढ़कर 6.4 प्रतिशत हो गया था, जो वित्त वर्ष 21 के अंत में 5 प्रतिशत था। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि संग्रह में धीरे धीरे सुधार से मदद मिली, लेकिन पुनर्गठित पोर्टफोलियो का प्रदर्शन अभी भी निगरानी योग्य बना हुआ है। 
कुल मिलाकर इक्रा को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 22 की दूसरी छमाही में जीएनपीए में कुछ कमी आएगी, लेकिन 31 मार्च, 2022 को रिपोर्ट किए गए जीएनपीए में 31 मार्च,  2021 के स्तर की तुलना में 70 से 80 आधार अंक तक बढ़ोतरी की संभावना है। 

साथ ही इन बैंकों का जोखिम प्रोफाइल भी तुलनात्मक रूप से ऊपर रहने की संभावना है, क्योंकि इनके असुरक्षित कर्ज का अनुपात ज्यादा है। बाद में इस कर्जदाताओं ने वाहन ऋण, बिजनेस ऋण, संपत्ति के एवज में ऋण और हाउसिंग ऋण पर जोर दिया है। 
बहरहाल रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि इन कर्जदाताओं की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) में वित्त वर्ष 22 के दौरान तेजी से, करीब 20 प्रतिशत बढ़ेगी, जिसमें वित्त वर्ष 21 में 18 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। हालांकि यह वित्त वर्ष 16 और वित्त वर्ष 20 में दर्ज 30 प्रतिशत सीएजीआर वृद्धि की तुनला में कम होगी। 

Advertisement
First Published - January 4, 2022 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement