facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

एसबीआई की जमा दरें बढ़ीं

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:16 PM IST

देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खुदरा सावधि जमा पर ब्याज दरों में कुछ समयावधि के लिए 15 से 20 आधार अंक बढ़ोतरी की है। यह दरें 14 जून से लागू होंगी। इसके साथ ही बड़े सावधि जमा पर भी ब्याज दरों में 50 से 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है।
कर्जदाता की वेबसाइट के मुताबिक खुदरा सावधि जमा पर ब्याज दर (2 करोड़ से नीचे) 211 दिन से 1 साल से कम तक के लिए 20 आधार अंक बढ़ाकर  4.60 प्रतिशत कर दी गई है, जो पहले 4.40 प्रतिशत थी। इसी तरह से 1 साल से लेकर 2 साल से कम अवधि के लिए खुदरा सावधि जमा पर ब्याज दर 20 आधार अंक बढ़ाकर 5.30 प्रतिशत और 2 साल से लेकर 3 साल से कम तक की अवधि के लिए दर 15 आधार अंक बढ़ाकर 5.35 प्रतिशत कर दी गई है।
बड़े जमा (2 करोड़ रुपये और इससे ज्यादा) पर कर्जदाता ने ब्याज दर 7 दिन से 45 दिन और 46 दिन से 179 दिन के लिए क्रमशः 50 आधार अंक बढ़ाकर 3.50 प्रतिशत और 4 प्रतिशत कर दिया है। इसी तरह से 180 दिन से 210 दिन की अवधि और 211 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि के लिए  और 1 साल से लेकर 2 साल से कम के लिए दरों में 75 आधार अंक बढ़ोतरी कर ब्याज दरें क्रमशः 4.25 प्रतिशत, 4.50 प्रतिशत और 4.75 प्रतिशत कर दी गई हैं।
जमा दरों में बढ़ोतरी मौद्रिक नीति समिति द्वारा जून में  नीतिगत दरों को लेकर बढ़ाए गए कदमों के मुताबिक की गई है, जिसमें बेंचमार्क पॉलिसी दर 50 आधार अंक और बढ़ाकर 4.90 प्रतिशत कर दी गई थीं।

Advertisement
First Published - June 15, 2022 | 12:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement