facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदा

एसबीआई ने लखनऊ में खोली कैश फैक्ट्री

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:03 PM IST

भारतीय स्टेट बैंक ने आज देश की पहली करेंसी एडमिनिस्ट्रेशन शाखा लखनऊ में खोली है। इसे कैश फैक्ट्री नाम दिया गया है जबकि बैंक अपनी दूसरी कैश फैक्ट्री अगले माह कानपुर और वाराणसी में खोलेगा।
यह कैश फैक्ट्री अपनी तरह की एक अनूठी पहल है जिसमें करेंसी नोटों से संबंधित समस्त कार्य एक केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत एक ही स्थान पर होंगे। यह पहला अवसर है जब करेंसी नोटों के रख रखाव हेतु स्टेट बैंक ने एक विशेष शाखा खोली है इस शाखा में भारतीय रिजर्व बैंक की करेंसी चेस्ट समाहित है।
इस बाबत  बैंक के मुख्य महाप्रबंध शिव कुमार ने बताया कि लखनऊ में आज से खुली इस कैश फैक्ट्री नाम के इस कैश करेंसी एडमिनिस्ट्रेटिव ब्रांच करेंसी चेस्ट को अत्याधुनिक विदेशी मशीनों से सुसज्जित किया जा रहा है।
इसमें नकली नोटों की शीघ्र पहचान करने वाली मशीने तो लगाई जा ही रही है साथ ही ग्राहकों को गंदे और खराब नोट न मिलें इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। जिस शहर में कैश फैक्ट्री नाम के यह सेन्ट्रलाइज्ड करेंसी चेस्ट खोले जाएंगे वहां रिजर्व बैंक की इजाजत लेकर सभी अन्य करेंसी चेस्ट बंद कर दिए जाऐंगे।
स्टेट बैंक के सीजीएम कुमार ने बताया कि इस समय उत्तर प्रदेश में स्टेट बैंक के 300 करेंसी चेस्ट है जिसमें से अकेले लखनऊ में 12 करेंसी चेस्ट तथा कानपुर में 27 करेंसी चेस्ट हैं। उन्होंने कहा कि यह करेंसी चेस्ट रिजर्व बैंक की देखरेख में चलते है ।

Advertisement
First Published - March 5, 2009 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement